-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Scuffle With Police During Encroachment Removal Action Shopkeepers Clashed With Squad Huge Uproar In Jaripatka
Nagpur News: अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई में पुलिस से हाथापायी, दस्ते से भिड़े दुकानदार, जरीपटका में जमकर हंगामा
- Written By: आंचल लोखंडे
गुरुवार को दोपहर जरीपटका पुलिस स्टेशन चौक से कुछ दूरी पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई के दौरान दुकानदारों की ओर से पुलिस के साथ हाथापायी की गई।

अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई में पुलिस से हाथापायी। (सौजन्यः सोशल मीडिया प्रतिकात्मक फोटो)
नागपुर: गुरुवार को दोपहर जरीपटका पुलिस स्टेशन चौक से कुछ दूरी पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई के दौरान दुकानदारों की ओर से पुलिस के साथ हाथापायी की गई। जमकर हुए हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मुख्य सड़क का यातायात भी बाधित हुआ, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस द्वारा मोर्चा संभाले जाने पर स्थिति सामान्य हो सकी।
आश्चर्यजनक यह रहा कि आम तौर पर हॉकर्स का अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते के साथ संघर्ष होता रहता है, किंतु इस मामले में भीम चौक से लेकर जरीपटका पुलिस थाना के बीच स्थित दुकानदारों ने अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई का विरोध किया। इन दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान फैलाकर रखा था। इसके पूर्व ही इन दुकानदारों को हिदायत दी गई थी, किंतु इनकी ओर से इसे हलके में लिया गया। इससे गुरुवार को कार्रवाई करते हुए यहां पहुंचे दस्ते ने सामान जब्त करना शुरू कर दिया। सामान जब्त होता देख दुकानदारों ने न केवल विरोध किया, बल्कि इन्हें हटाने में जुटी पुलिस के साथ भी उन्होंने हाथापायी शुरू कर दी।
दस्ते के ड्राइवर पर भी हमला
आलम यह था कि दुकानदारों ने न केवल पुलिस के साथ हाथापायी की, बल्कि अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते के साथ चल रहे वाहन चालक पर भी हमला किया। जब्ती कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों को पहले पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि जब्त सामान मुख्यालय से छुड़ाया जा सकता है, लेकिन इस तरह से कार्रवाई का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, किंतु सामान बचाने के चक्कर में मामला बिगड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पुलिस ने अपनी स्टाइल में दुकानदारों को निपटा
इसके बाद पुलिस ने अपनी स्टाइल में दुकानदारों से निपटना शुरू कर दिया। यहां तक कि हंगामा कर रहे दुकानदारों को पुलिस थाना ले जाया गया। कार्रवाई के बीच ही दस्ते ने यहां से एक ट्रक सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई में प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में भास्कर मालवे, शादाब खान आदि ने हिस्सा लिया।
नारा बाजार तक घूमा दस्ता
जरीपटका मुख्य रोड पर कार्रवाई शांत होने के बाद दस्ते ने नारा बाजार तक सड़कों के किनारे कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके पूर्व जिंजर मॉल के पास दस्ते के पहुंचते ही हॉकर्स वहां से गायब हो गए, जिससे दस्ता आगे बढ़ गया। प्रवर्तन विभाग के अन्य दस्ते की ओर से बर्डी मेन रोड, महाजन मार्केट और मोदी नंबर 1, 2, 3 तथा मानस चौक से वापस सीताबर्डी तक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
Scuffle with police during encroachment removal action shopkeepers clashed with squad huge uproar in jaripatka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं नहीं झुकी क्योंकि मैं आत्मनिर्भर हूं… अमरावती में फिर गरजीं नवनीत राणा, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी!
Jul 12, 2026 | 05:35 PMमहाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
Jul 12, 2026 | 05:29 PMMandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Jul 12, 2026 | 05:27 PMभंडारा में अवैध यात्री परिवहन पर शिकंजा, 110 वाहनों पर कार्रवाई और ₹2.92 लाख जुर्माना
Jul 12, 2026 | 05:25 PMयूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
Jul 12, 2026 | 05:15 PMनाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM














