- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sanjay Raut Controversial Remark On Youth Yuva Sena Protest Nagpur
संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
Sanjay Raut Controversial Statement: संजय राउत के युवाओं पर दिए 'दिमागी तौर पर कमजोर' वाले बयान से महाराष्ट्र में सियासी बवाल मच गया है। नागपुर में शिंदे गुट की युवा सेना ने राउत का पुतला फूंका।
- Written By: आकाश मसने

संजय राउत का पुतला फूंकते युवा सेना के कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Yuva Sena Protest Against Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के एक बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी जंग छिड़ गई है। नागपुर में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना युवा सेना ने सांसद संजय राउत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वैशाली नगर के DNA ग्राउंड इलाके में युवा सेना के जिला प्रमुख शरद सरोदे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संजय राउत का पुतला जलाकर अपने कड़े विरोध को जाहिर किया।
शिवसेना युवा सेना ने संजय राउत पर महाराष्ट्र के युवाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने “युवा मूर्ख नहीं हैं वे समझदार हैं,” जैसे नारे लगाते हुए संजय राउत से राज्य के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवा ही देश की प्रगति के स्तंभ हैं, और आज की युवा पीढ़ी शिक्षा, उद्योग, प्रौद्योगिकी, खेल और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
संजय राउत ने क्या कहा था?
बता दें संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में व्लादिमीर लेनिन के एक बयान को काेट करते हुए लिखा कि ‘अगर आप किसी देश को बर्बाद करना चाहते हैं, तो उसके युवाओं की सोचने की क्षमता को बर्बाद कर दें।’ उन्होंने आगे भारत के युवाओं पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि अभी, भारतीय युवा बिल्कुल ऐसे ही हो गए हैं, भटकने वाले और दिमागी तौर पर कमजोर है।’
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
सर्व भारतीयांसाठी: “जर तुम्हाला एखादे राष्ट्र नष्ट करायचे असेल, तर त्या देशातील युवकांची विचार करण्याची क्षमता नष्ट करा.”
— व्लादिमीर लेनिन (सध्या भारतीय युवक असाच भरकटलेला आणि मंद झालाय,
जय श्रीराम) pic.twitter.com/xAtY5NCVr2 — Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 14, 2026
संजय राउत की इस पोस्ट के बाद एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना युवा सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिंदे की पार्टी ने संजय राउत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दशहरे के रावण से की संजय राउत की तुलना
विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए युवा सेना के जिला प्रमुख शरद सरोदे ने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं का किसी भी तरह का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार दिए जा रहे विवादित बयानों से युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। सरोदे ने तंज करते हुए कहा कि जिस तरह दशहरा के अवसर पर रावण का पुतला जलाया जाता है, उसी तरह विरोध प्रदर्शन के प्रतीक के तौर पर संजय राउत का पुतला जलाया गया।
यह भी पढ़ें:- प्रशांत किशोर ने लिया सुनेत्रा पवार को CM बनाने का ‘ठेका’, पार्थ पवार संग हुई बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल
प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में नारे लगाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसे बयान जारी रहे, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
Sanjay raut controversial remark on youth yuva sena protest nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
May 19, 2026 | 03:06 PMसागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM












