- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Saiyyad Muskan Record Victory Nagpur Municipal Election
Nagpur News: सैय्यद मुस्कान की लीड सबसे बड़ी, 19,228 वोटों से जीतीं
Saiyyad Muskan Victory: नागपुर मनपा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सैय्यद मुस्कान ने जोन-6 के प्रभाग 8-ए से 19,228 मतों की रिकॉर्ड लीड के साथ जीत दर्ज कर सबसे बड़ी विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Saiyyad Muskan Victory:नागपुर मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur municipal Election Result: नागपुर मनपा चुनाव में सैय्यद मुस्कान सबसे बड़ी विजेता के रूप में उभरकर सामने आई हैं। जोन-6 के प्रभाग 8-ए से चुनाव लड़ने वाली मुस्कान ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए 19,228 मतों की भारी बढ़त हासिल की। उन्हें कुल 27,751 वोट मिले, जो इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
युवा सैय्यद समाज के लिए कुछ करने की मजबूत इच्छा रखने वाली मुस्कान को इसी कारण कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ऐतिहासिक समर्थन दिया।
कई उम्मीदवारों ने 8 से 9 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की
इस चुनाव में 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले कुल 17 उम्मीदवार रहे। कई उम्मीदवारों ने 8 से 9 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि कुछ क्षेत्रों में इतने ही वोट पाने वाले प्रत्याशी महज कुछ हजार मतों से ही विजयी हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
कांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
केवल दो कांग्रेस प्रत्याशी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर सके
जोन 1, 3 और 8 में चार-चार उम्मीदवारों ने 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जिससे स्पष्ट होता है कि मतदाताओं ने एकतरफा मतदान कर इन्हें जिताया। इन 17 उम्मीदवारों में से केवल दो कांग्रेस प्रत्याशी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर सके, जिनमें सैय्यद मुस्कान के अलावा वशीम खान शामिल हैं।
ये भी पढ़े: Mumbai News: पश्चिमी उपनगरों में BJP का दबदबा, उत्तर पश्चिम जिले में शिंदे गुट को झटका
सबसे बड़े मार्जिन से जीते उम्मीदवार (17)
| जोन | प्रभाग | नाम | पार्टी | वोट मिले | जीत का मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| जोन 8 | 24-सी | कवरे सरिता ईश्वर | भाजपा | 17,304 | 10,128 |
| जोन 8 | 23-बी | अर्चना नाना पडोले | भाजपा | 19,086 | 13,652 |
| जोन 8 | 23-ए | बालू रारोरकर | भाजपा | 17,599 | 11,909 |
| जोन 8 | 4-सी | अतकरे मनीषा चक्रधर | भाजपा | 22,467 | 14,060 |
| जोन 7 | 20-बी | स्वीटी किशोर भिसिकर | भाजपा | 21,828 | 10,439 |
| जोन 6 | 8-डी | वशीम खान | कांग्रेस | 20,098 | 10,177 |
| जोन 6 | 8-ए | सैय्यद मुस्कान | कांग्रेस | 27,751 | 19,228 |
| जोन 3 | 32-सी | रुपाली परशु ठाकुर | भाजपा | 18,385 | 10,158 |
| जोन 3 | 29-सी | ज्योति रविंद्र देवघरे | भाजपा | 20,551 | 10,036 |
| जोन 3 | 29-ए | हत्थीबेड लीला अजय | भाजपा | 24,138 | 12,298 |
| जोन 3 | 29-बी | माधवी योगेश मारोतराव | भाजपा | 24,494 | 11,464 |
| जोन 1 | 36-सी | दाणी शिवानी | भाजपा | 21,425 | 10,376 |
| जोन 1 | 36-डी | ढेंगले ईश्वर रामकृष्ण | भाजपा | 20,605 | 10,512 |
| जोन 1 | 16-डी | दांडेकर सुनील शंकरराव | भाजपा | 19,563 | 11,797 |
| जोन 1 | 16-सी | चौधरी वर्षा दिलीप | भाजपा | 19,134 | 11,786 |
| जोन 1 | 16-बी | यादव तारा ओमप्रकाश | भाजपा | 19,264 | 10,405 |
| जोन 1 | 16-1 | लखन सुमेरा येरवार | भाजपा | 19,511 | 11,003 |
Saiyyad muskan record victory nagpur municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान का खतरनाक बदला…दुबई में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, धमाके के बाद लगी भीषण आग- VIDEO
Mar 04, 2026 | 09:17 AMहोली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई
Mar 04, 2026 | 09:17 AMनवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
Mar 04, 2026 | 09:03 AMराज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM













