कौन थे Raghuji Bhosale? नागपुर को राजधानी बनाकर बरार से बंगाल तक लहराया मराठा साम्राज्य का परचम

Raghuji Bhosale Biography: विदर्भ के गौरव और मराठा साम्राज्य के विस्तार की प्रतीक रघुजी राजे भोसले की तलवार वापस महाराष्ट्र में लाई जा रही है। जानें कौन है रघुजी भोसले और क्या है इनकी तलवार के मायने।
Raghuji Bhosale Biography: विदर्भ के गौरव और मराठा साम्राज्य के विस्तार की प्रतीक रघुजी राजे भोसले की तलवार वापस महाराष्ट्र में लाई जा रही है। जानें कौन है रघुजी भोसले और क्या है इनकी तलवार के मायने।
रघुजी राजे भोसले और उनकी तलवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Bhosale Dynasty: विदर्भ के गौरव और मराठा साम्राज्य के पूर्वी विस्तार के प्रतीक रघुजी राजे भोसले की तलवार अब महाराष्ट्र लाई जा रही है। यह न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर की वापसी है, बल्कि नागपुर और विदर्भ के इतिहास को पुनर्जीवित करने का एक अवसर भी है। तलवार की वापसी की खबर ने एक बार फिर लोगों को याद दिला दिया है कि रघुजी भोसले कौन थे और नागपुर से उनका इतना गहरा रिश्ता क्यों है।

रघुजी भोसले कौन थे?

भोसले वंश में जन्मे रघुजी भोसले, शाहूजी महाराज के शासनकाल में एक प्रमुख सेनापति थे। जब मराठा साम्राज्य सातारा से बाहर अपने प्रभाव को मजबूत कर रहा था तब रघुजी को पूर्व की ओर विस्तार का जिम्मा सौंपा गया। रघुजी भोसले 18वीं शताब्दी के एक शक्तिशाली मराठा योद्धा और शासक थे। उन्होंने बरार से बंगाल तक मराठा साम्राज्य का प्रभाव फैलाया। रघुजी भोसले ने गोंडवाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बंगाल में सैन्य अभियानों के जरिया राजनीतिक नक्शा ही बदल दिया।

1739 में नागपुर में सत्ता स्थापित की

रघुजी भोसले ने 1739 में गोंडवाना (देवगढ़) के गोंड राजा को हराकर नागपुर में भोसले शासन की नींव रखी। उन्होंने नागपुर को अपनी राजधानी बनाया।

नागपुर से गहरा संबंध

नागपुर न केवल उनकी राजधानी थी, बल्कि मराठा साम्राज्य की राजधानी भी बनी। यह उनके गौरव और पहचान का केंद्र भी था। उन्होंने यहां किले, मंदिर और प्रशासनिक ढांचे बनवाए। सांस्कृतिक संरक्षण उनकी नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था - उन्होंने कला, साहित्य और धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देकर नागपुर को एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर बनाया।

रघुजी भोसले की तलवार लाई जाएगी महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने रघुजी भोसले की तलवार को लंदन में 29 अप्रैल 2025 को हुई नीलामी में खरीदा। मराठा योद्धा रघुजी भोसले प्रथम की ऐतिहासिक तलवार को राज्य सरकार ने 47.15 लाख में खरीदा।

महाराष्ट्र सरकार में सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने 11 अगस्त को लंदन जाकर तलवार को अपनी कब्जे में लिया। यह तलवार 18 अगस्त को महाराष्ट्र लाई जाएगी।

महाराष्ट्र के लिए क्यों खास है रघुजी भोसले की तलवार

रघुजी भोसले की तलवार न केवल एक युद्ध हथियार है, बल्कि उनकी वीरता, नेतृत्व और रणनीतिक दूरदर्शिता का प्रतीक मानी जाती है। यह तलवार उनके कई अभियानों की साक्षी रही है और उनके शासन की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com