- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Power Cut In Nagpur For 5 Hours In 40 Areas Know Timing
नागपुर में पावर कट! 40 से भी ज्यादा इलाकों में 5 घंटे तक बिजली होगी गुल, जानें क्या होगी टाइमिंग
Nagpur News: नागपुर शहर का आधे से ज्यादा क्षेत्र अंधेरा होने वाला है। लगभग आधे शहर की बिजली गुल होने वाली है। महावितरण ने लोगों से सहयोग देने की मांग की है।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में पावर कट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर सिटी के कुछ भागों में बिजली की नियमित देखभाल व दुरुस्ती के साथ ही अंडरग्राउंड केबल शिफ्टिंग का कार्य 13 अगस्त को किया जाएगा। महावितरण ने जानकारी दी है कि इसके चलते अलग-अलग इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
रेशमबाग, सिरसपेठ, नवाबपुरा, आयाचित मंदिर रोड, गंगाबाई घाट रोड, लकड़ापुल, महल चौक, झंडा चौक, चिटणीसपुरा, नंदाजीनगर, शिवाजीनगर, भुतेश्वरनगर, ओंकारनगर, सद्भावनानगर, स्वराजनगर, गजानननगर, श्रीनाथ साईंनगर, ग्रीन प्लेन कॉलोनी व रघुवेंद्रनगर, ताजनगर, फ़ुलेनगर, ज्ञानेश्वरनगर, रघुजीनगर बस्तियों में कहीं सुबह तो कहीं दोपहर से शाम तक बिजली बंद की जाएगी।
कांग्रेसनगर जोन में बिजली बंद
वहीं कांग्रेसनगर जोन में भी अर्जुन पार्क, पृथ्वीराजनगर, राजलक्ष्मी विहार, निरंजननगर, हरिहरनगर, जयंती नगरी-2, लक्ष्मीनगर, आठ रस्ता चौक परिसर, रविनगर, रामनगर, टेलिकॉमनगर, स्वावलंबीनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, त्रिमूर्तिनगर, सुर्वेनगर, नेल्को सोसाइटी, अध्यापक लेआउट, सुमितनगर, विजयनगर, पीईटीएस कॉलोनी, आईटी पार्क परिसर में बिजली बंद रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
करीब आधा शहर प्रभावित
बुधवार को करीब आधा शहर बिजली बंद से प्रभावित रहेगा। गांधीबाग जोन में वर्धमाननगर, सोनबानगर, सूर्यनगर, मिनीमातानगर, जानकीनगर, भवानी हॉस्पिटल, पारडी, गांधीबाग, जैन मंदिर रोड, गोलीबार चौक, गांजाखेत, खदान, बोरियापुरा, गरीब नवाज मस्जिद, रिसालदार अखाड़ा, बकरी मंडी, हैदरी रोड, पनईपेठ, कसाबपुरा आदि बस्तियों में बिजली बंद रहेगी।
सिविल लाइंस जोन में चाक्स कॉलोनी, ठवरे कॉलोनी, मायरानगर, मंगलवारी, अंजुमन कॉम्प्लेक्स, गड्डीगोदाम, बूटीबोरी जोन में वानाडोंगरी, सावंगी, जागृतेश्वर, नारायणा, कान्होलीबारा-1 व 2, गुमगांव स्पेयर, मिहान रोड, मोंढा रोड की बिजली बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Monsoon: नागपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
बिजली गिरने से महिला मजदूर मृत, मौदा के धानोली में हादसा
तहसील तथा अरोली पुलिस थानांतर्गत आने वाले धानोली गांव में मंगलवार को कुछ महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। ऐसे में दोपहर के समय अचानक मौसम बदला। आसमान में घने बादल छा गये और दोपहर करीब 3 बजे अचानक आसमान से उसी खेत में बिजली गिरी जहां महिला मजदूर काम कर रही थीं। बिजली की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां काम कर रहीं अन्य महिलाओं में अफरातफरी मच गई। मृत महिला का नाम मनीषा सुरेश खंडाते (35) है जो भोंडकी, तहसील तिरोडी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) की निवासी थी। वह काम के सिलसिले में धानोली में आई थी।
Power cut in nagpur for 5 hours in 40 areas know timing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













