-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Priya Fuke Court Granted Anticipatory Bail
Nagpur News: कोर्ट पहुंचा फूके परिवार का घरेलू झगड़ा, प्रिया को मिली अग्रिम जमानत, जानें पूरा मामला
- Written By: आकाश मसने
नागपुर राजनीतिक परिवार में चल रहे कथित घरेलू शोषण का मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया। फूके परिवार को बहू प्रिया पर केस दर्ज होने के बाद वह अदालत पहुंची। कोर्ट ने प्रिया को अग्रिम जमानत दे दी है।

प्रिया फूके (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: राज्य की उपराजधानी में राजनीतिक परिवार में चल रहे कथित घरेलू शोषण का मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया। पीड़ित बहू प्रिया संकेत फूके ने संरक्षण के लिए जिला सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस पर चली सुनवाई के बाद अंतत: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एससी पठारे ने शर्तों के आधार पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत प्रदान कर दी।
उल्लेखनीय है कि रमा फूके की ओर से अंबाझरी थाना में प्रिया फूके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 308(2), 329(4), 351(2), 352 के तहत एफआईआर दर्ज की। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत का आवेदन किया।
सोशल मीडिया पर बदनाम करने का लगाया आरोप
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता और उसके पति रमेश फूके एक साथ रहते हैं। उनके बेटे संकेत की शादी वर्ष 2012 में प्रिया के साथ हुई थी। संकेत और प्रिया का एक बेटा और एक बेटी है। इसके बाद 2022 में संकेत की मृत्यु हो गई जिसके बाद प्रिया अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
आरोप लगाया गया कि प्रिया उनसे महीनेवार पैसे मांगती थी। वे डर के मारे उसे पैसे देते थे। प्रिया उनके घर आती थी और उनकी अनुमति के बिना कोई भी सामान ले जाती थी। वह रमा और उसके पति को बदनाम करने की धमकी देती थी।
6 मई 2025 को शाम लगभग 7 बजे प्रिया उनके घर आई। उसने उन्हें गाली दी और धमकी दी कि यदि वे पैसे नहीं देंगे तो वह उन्हें बच्चों से नहीं मिलने देगी। उसने गाली दी और सोशल मीडिया में उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।
प्रिया को झूठा फंसाया जा रहा
याचिकाकर्ता की पैरवी कर रहे वकील ने सुनवाई के दौरान बताया कि याचिकाकर्ता पर सरासर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि वह पूरी तरह से निर्दोष है किंतु कई कारणों से उसे झूठा फंसाया जा रहा है। आश्चर्यजनक यह है कि याचिकाकर्ता से कुछ भी बरामद नहीं किया जाना है। इसके बावजूद सरकारी पक्ष द्वारा जमानत का विरोध किया जा रहा है।
दोनों पक्षों की दलीलों के बाद कोर्ट ने आदेश में कहा कि अभियुक्त शिकायतकर्ता और उसके पति की बहू है। अभियुक्त ने अपने पति को खो दिया है और उसके 2 बच्चे हैं। बच्चों से मिलने को लेकर पक्षों के बीच विवाद प्रतीत होता है।
हाके भी बने फडणवीस-अजित के बैरी, तटकरे बोले- रात में लड़खड़ाने वालों का महत्व नहीं
दस्तावेजों के अवलोकन से पता चलता है कि पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और 8 अप्रैल 2025 को उक्त न्यायालय ने शिकायतकर्ता और उसके पति को पोते-पोतियों से मिलने की इजाजत दी थी। दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि याचिकाकर्ता ने पहले ही 6 अप्रैल 2025 को यानी वर्तमान एफआईआर से पहले पुलिस स्टेशन में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।
Priya fuke court granted anticipatory bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














