- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Policemen Kidnapped A Businessman In Nagpur
नागपुर में रक्षक ही बने भक्षक; पुलिसकर्मियों ने किया व्यापारी का अपहरण, मांगी 15 लाख की फिरौती
नागपुर पुलिस ने एक व्यवसायी का अपहरण कर उससे फिरौती मांगने के मामले में 2 पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सनसनीखेज मामला हुड़केश्वर थाना क्षेत्र से सामने आया है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर पुलिस के कर्मचारियों की लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका सामने आ रही है। अब एक व्यवसायी का अपहरण कर उससे फिरौती मांगने के मामले में 2 पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सनसनीखेज मामला हुड़केश्वर थाना क्षेत्र से सामने अया है। पकड़े गए आरोपियों में रघुजीनगर क्वार्टर निवासी गौरव पुरुषोत्तम पराले, सीताबर्डी पुलिस क्वार्टर निवासी राजेश उत्तमराव हिवराले और रघुजीनगर निवासी आकाश राजू ग्वालबंशी का समावेश है।
गौरव पराले और राजेश हिवराले सिटी पुलिस के कांस्टेबल हैं और उनकी तैनाती बजाजनगर थाना में है। आकाश रघुजीनगर में कैफे चलाता है और गौरव का बचपन का दोस्त है। इस मामले में टिप देने वाला आरोपी विक्रांत मेश्राम अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने खारघर, मुंबई निवासी अजय मोतीराम वाघमारे (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अजय आईबिल्ड फिनकॉर्प ट्रेड कंपनी के संचालक हैं। इस कंपनी के माध्यम से रियल एस्टेट और अनाज के आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं।
20 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया
रविवार को उनकी कंपनी द्वारा हुड़केश्वर रोड के क्वीन्स सेलिब्रेशन लॉन में नागपुर और आसपास के इलाकों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया था। दोपहर 1.30 बजे के दौरान अजय अपने सहयोगी दिलीप शिंदे और गिरीधर निखारे के साथ लॉन के सामने पहुंचे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी (गौरव) ने खिड़की पर दस्तक दी।
सम्बंधित ख़बरें
लोहे की आड़ में गांजे की तस्करी, उड़ीसा से मुंबई जा रहा था ट्रक, 2 करोड़ 72 लाख का गांजा जब्त
नागपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट, सगे भाइयों ने की बदसलूकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
BSNL लाइनों को ‘फाल्ट’ करने वाला गिरोह धराया, नागपुर पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा
नागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
यह भी पढ़ें:– मुंबई में छात्रा से दुष्कर्म मामले में नायर अस्पताल के डीन पर गिरी गाज, CM शिंदे ने दिया तबादले का आदेश
ऐसे दिया घटना को अंजाम
अजय के बारे में पूछा और कहा कि पीछे एक कार में साहब बैठे हैं। उनसे बातचीत करने के लिए चलो। अजय अपनी गाड़ी से उतरे तो पीछे सफेद रंग की इनोवा गाड़ी क्र. एमएच 27 बीई 0900 में राजेश बैठा था। अजय को बीच की सीट पर बैठाया गया। गाड़ी आकाश चला रहा था और पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। अजय के बैठते ही गाड़ी चल पड़ी।
गाड़ी चलना शुरू हुई इसके बाद राजेश ने अजय से कहा कि उनके द्वारा 20 करोड़ रुपए का घोटाला करने की शिकायत मिली है। इस मामले में गिरफ्तारी होगी। यदि केस रफादफा करना है तो 15 लाख रुपए देने होंगे। अजय ने कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है और इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में लव जिहाद की गहरी साजिश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
6 घंटे तक बंधक बनाकर शहरभर में घुमाया
अजय ने आरोपियों को 3 लाख रुपए की पेशकश की लेकिन आरोपी 15 लाख पर ही अड़े रहे और पुलिस थाने ले जाकर लॉकअप में बंद करने की धमकी दी। फिर अजय को आरोपी पुलिस थाने न ले जाते हुए शहरभर में घुमाते रहे। उसके तीनों फोन और पर्स भी आरोपियों ने ले लिए। आखिर अजय ने अपने सहयोगी दिलीप को फोन कर रकम का इंतजाम करने को कहा।
दिलीप ने पूछताछ करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी धमकाते रहे। आखिर दिलीप ने नागपुर में कंपनी का काम देखने वाले झोड़े नामक व्यक्ति को कॉल किया। झोड़े ने तुरंत हुड़केश्वर के थानेदार ज्ञानेश्वर भेदोड़कर को फोन कर नकली पुलिस द्वारा अपहरण किए जाने का संदेह जताया और 6 घंटे से बंधक बनाए रखने की जानकारी। भेदोड़कर ने अजय के फोन का लोकेशन लेकर तुरंत अपनी टीमों को रवाना किया और गाड़ी को नरेंद्रनगर पुलिया के समीप रोका गया।
2 दिन की पुलिस हिरासत
परेशान होने के कारण अजय ने सोमवार को शिकायत दर्ज करने का निवेदन किया। असली पुलिस कर्मचारियों की अपहरण और फिरौती में भूमिका सामने आने पर सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने गौरव, राजेश और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस हिरासत ली गई। इसके साथ ही सीपी ने गौरव और राजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के भी आदेश दिए हैं।
भेदोड़कर ने बताया कि गौरव और राजेश को विक्रांत मेश्राम ने टिप दी थी। उसने बताया था कि अजय के पास बहुत पैसा है। महज धमकाने पर ही वह 15-20 लाख रुपए दे देगा। गौरव ने वाहन किराये पर लिया। ड्राइवर के तौर पर उसने अपने दोस्त आकाश को साथ रख लिया। पुलिस अब विक्रांत की तलाश में जुट गई है।
Policemen kidnapped a businessman in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
Mar 03, 2026 | 02:17 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 02:12 PMअलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PMअमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों पर संकट… क्या ईरान के हमलों को रोकने में खत्म हो जाएगा जखीरा?
Mar 03, 2026 | 02:10 PMमंगलवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना मंगल-दोष का है खतरा!
Mar 03, 2026 | 02:09 PMविजय देवरकोंडा ने दुल्हन रश्मिका मंदाना को गोद में उठाया, संगीत नाइट की तस्वीरों ने जीता दिल
Mar 03, 2026 | 02:02 PM20 फीट ऊंची आग की लपटों को चीरकर निकले संजू पंडा, मथुरा का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग
Mar 03, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














