-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nair Hospital Dean Transferred In Mumbai Student Rape Case
मुंबई में छात्रा से दुष्कर्म मामले में नायर अस्पताल के डीन पर गिरी गाज, CM शिंदे ने दिया तबादले का आदेश
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित बीवाईएल नायर अस्पताल के डीन के तबादले का आदेश दिया है। सीएम शिंदे ने बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी से मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति का गठन करने को भी कहा है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित बीवाईएल नायर अस्पताल के डीन के तबादले का आदेश दिया है। इस मामले में डीन के तबादले का आदेश देने के अलावा सीएम शिंदे ने मंगलवार को बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी से मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति का गठन करने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को नायर अस्पताल में कर्मचारियों और छात्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का भी निर्देश दिया है। सीएम शिंदे ने कहा कि ‘‘यह एक गंभीर मामला है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अस्पताल को सुरक्षित स्थान बनाना हमारा कर्तव्य है।”
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में लव जिहाद की गहरी साजिश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल
मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
क्या है मामला?
बता दें कि पिछले महीने, मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल में एक मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि जब आयोग को मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली, तब महिला आयोग ने मामले में जांच शुरू की थी। इसके बाद महिला आयोग ने बीएमसी को अस्पताल के डीन सुधीर मेधेकर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया क्योंकि आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई थी।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले हिंदुओं को साधने में जुटी महायुति, 800 बुजुर्गों को कराएगी अयोध्या में रामलला के दर्शन
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए मुकदमा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि इस मामले में एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को जांच करनी चाहिए। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपी के खिलाफ त्वरित अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nair hospital dean transferred in mumbai student rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
Jul 22, 2026 | 07:32 PMफर्जी CSC आईडी से 50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:27 PMअब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
Jul 22, 2026 | 07:27 PMएक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Jul 22, 2026 | 07:26 PMबहुत ज्यादा, बेहिसाब लाठीचार्ज…छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के वकील, SC बार एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग
Jul 22, 2026 | 07:25 PMMP विधानसभा मानसून सत्र: छात्रों पर कार्रवाई से निजी विश्वविद्यालय बिल तक, तीसरे दिन हंगामे के बीच अहम फैसले
Jul 22, 2026 | 07:24 PMइस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
Jul 22, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














