-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Police Recruitment Scam Candidate Cheating In Spite Of The Presence Of Police In Nagpur
पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर एक बार घोटाला आया सामने, सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- Written By: किर्तेश ढोबले
शिकायत के अनुसार परीक्षा कक्ष में नकल किए जाने की बात का खुलासा किया गया। इसके बाद पुलिस भर्ती चयन मंडल द्वारा कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज से यह साफ हो गया की उम्मीदवार एक दूसरे के साथ संपर्क करते हुए परीक्षा हल कर रहे थे।

पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर एक बार घोटाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते 28 जुलाई को कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में जमकर नकल की गई। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंगल ने पुलिस उपनिरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित किए गए पुलिस कर्मचारियों में विशेष शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक संजय चव्हाण, गिट्टीखदान पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल संतोष ब्रिजलाल फकुडे और जरीपटका थाने के पुलिस कांस्टेबल सिद्धार्थ भोजराज लोखंडे शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
लिखित परीक्षा में मदद करने का आरोप
बता दें कि पुलिस भर्ती 2022-2023 प्रक्रिया के दौरान पात्र उम्मीदवारों के लिए बीते 28 जुलाई को यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, वानाडोंगरी, हिंगना रोड में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे एक दिन पहले (27 जुलाई) परीक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्गदर्शन करते हुए परीक्षा के दौरान सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। ब्रीफिंग के बावजूद निलंबित किए गए पीएसआई और कर्मचारियों को वरिष्ठ अधिकारियों का भय नहीं था। उक्त कर्मचारियों पर पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में मदद करने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में 110 पदों के लिए होगी पुलिस भर्ती, दलालों से सावधान रहने की अपील
CCTV से हुआ खुलासा
28 को आयोजित परीक्षा के दौरान पीएसआई संजय चव्हाण, संतोष फकुडे और सिद्धार्थ लोखंडे को परीक्षा केंद्र यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, वानाडोंगरी के डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमिनिटीज बिल्डिंग में परीक्षा कक्ष क्र। एससी 3-11 में पर्यवेक्षक और सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था। लिखित परीक्षा पूर्ण होने के बाद उक्त परीक्षा कक्ष में गड़बड़ी होने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हुई।
शिकायत के अनुसार परीक्षा कक्ष में नकल किए जाने की बात का खुलासा किया गया। इसके बाद पुलिस भर्ती चयन मंडल द्वारा कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज से यह साफ हो गया की उम्मीदवार एक दूसरे के साथ संपर्क करते हुए परीक्षा हल कर रहे थे। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की चीटिंग होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तीनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:-पुलिस भर्ती: बारिश के बावजूद उम्मीदवारों ने दिया टेस्ट, भंडारा में 110 पदों के लिए 31,000 आवेदन
3 महीने के लिए निलंबित
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में हुई नकल के बाद पीएसआई चव्हाण, फकुडे और लोखंडे को 3 महीनों के लिए निलंबित किया गया है। इसी के साथ आदेश दिए गए हैं कि उक्त अवधि के दौरान यदि सस्पेंड कर्मचारी किसी तरह की निजी नौकरी या व्यापार करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबित पुलिस कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
Police recruitment scam candidate cheating in spite of the presence of police in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














