-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Ambazari Lake Cleaning Mayor Neeta Thakre Ndrf Intervention
तालाब में जहर घोल रहा है ‘वाड़ी’ का पानी! महापौर का सख्त निर्देश- दूषित प्रवाह को स्थायी रूप से करें बंद
- Written By: प्रिया जैस
Ambazari Pond Cleaning Nagpur: अंबाझरी तालाब में बढ़ती जलकुंभी पर महापौर नीता ठाकरे का सख्त एक्शन। NDRF की मदद से होगी सफाई। वाड़ी से आ रहे दूषित पानी पर लगेगी रोक।

महापौर ने दिए सख्त निर्देश (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Thief Gang Busted: नागपुर के अंबाझरी में लगातर तैयार होती जलकुंभी को हटाने के लिए भले ही अब तक कई बार अभियान चलाया गया हो किंतु समय के साथ फिर से जलकुंभी तैयार होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को महापौर नीता ठाकरे ने अंबाझरी तालाब का दौरा कर भारी मात्रा में तैयार हुई जलकुंभी को तुरंत हटाने का निर्देश दिया।
उन्होंने इस कार्य को युद्ध स्तर पर करने की हिदायत भी दी। महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को अंबाझरी तालाब में मिल रहे दूषित पानी के प्रवाह को तत्काल बंद करने के लिए प्रभावी उपाय करने का निर्देश दिया है।
नई तकनीक और एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद
तालाब में बड़े पैमाने पर फैली जलकुंभी को साफ करने के लिए महापौर ने मनपा की पोकलेन मशीनों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार किराये पर भी मशीनें लेने का सुझाव दिया है। उन्होंने इस कार्य में एनडीआरएफ और अग्निशमन दल के जवानों का सहयोग लेने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि इस काम के लिए कोई नई तकनीक या मशीनरी उपलब्ध हो तो उसका परीक्षण कर उपयोग में लाया जाए। इस दौरान उपमहापौर लीला हाथीबेड, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अधीक्षक अभियंता डॉ। श्वेता बनर्जी, उपायुक्त राजेश भगत, डॉ। गजेन्द्र महल्ले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें – Exclusive: 6 मार्च को खुलेगा राज्य का पिटारा, सुधीर मुनगंटीवार ने बताई महाराष्ट्र बजट की इनसाइड स्टोरी
वाड़ी से आ रहे दूषित पानी पर लगेगी रोक
निरीक्षण के दौरान यह बात उजागर हुई कि वाड़ी क्षेत्र के नालों से दूषित पानी तालाब में मिल रहा है। महापौर ने इस स्रोत को स्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस दूषित पानी में पोटेशियम और नाइट्रेट की मात्रा अधिक है जिसे कम करने के लिए प्रभावी जलशुद्धिकरण केंद्र की आवश्यकता है।
वाड़ी नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित जलशुद्धिकरण केंद्र के काम को गति देने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी, एनआईटी और वाड़ी नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए।
Nagpur ambazari lake cleaning mayor neeta thakre ndrf intervention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Jun 25, 2026 | 08:00 AMNirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Jun 25, 2026 | 07:57 AMOBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
Jun 25, 2026 | 07:54 AMअमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 25, 2026 | 07:51 AMRTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे
Jun 25, 2026 | 07:49 AMइंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Jun 25, 2026 | 07:41 AMडिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














