- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Play Our Ram Will Begin Khasdar Sanskrutik Mahotsav
‘हमारे राम’ नाट्य से शुरू होगा खासदार सांस्कृतिक महोत्सव, 12 दिन कलाओं के रंग में डूबेगी ऑरेंज सिटी
Khasdar Sanskrutik Mahotsav: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से वर्ष 2017 में शुरू हुए खासदार सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत इस वर्ष आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ नाट्य से होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

‘हमारे राम’ नाट्य से शुरू होगा खासदार सांस्कृतिक महोत्सव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से वर्ष 2017 में शुरू हुए खासदार सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत इस वर्ष आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ नाट्य से होगी। 7 नवंबर को महोत्सव का उद्घाटन गोविंद गिरी महाराज और पद्मश्री डॉ.चंद्रप्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में होगा। प्रेस-परिषद में गडकरी ने बताया कि शहर में सांस्कृतिक मूल्य बढ़े, कलाकारों को प्रोत्साहन मिले, मनोरंजन के साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार मिलें, इस उद्देश्य से महोत्सव की शुरू किया था।
पूरे देशभर की विविध संस्कृति, कलाओं को एक मंच पर लाकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को साकार करने का प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रत्यक्ष और सोशल मीडिया के माध्यम से 1।5 करोड़ लोगों ने महोत्सव के आयोजनों को देखा। हजारों बच्चों के एकत्र गीता पठन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष 7 से 18 नवंबर तक 12 दिन विविध आयोजन होंगे। सुबह भक्ति महोत्सव और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव होंगे। प्रेस-परिषद में भूषण कुमार उपाध्याय, चंद्रशेखर बावनकुले, कृष्णा खोपड़े, चरण सिंह ठाकुर, सुलेखा कुंभारे, अनिल सोले, गौरीशंकर पाराशर, जयप्रकाश गुप्ता, राजेश बागड़ी सहित महोत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, विशाल मिश्रा लाइव इन कांसर्ट
8 नवंबर की शाम विशाल मिश्रा लाइव इन कांसर्ट, 9 को फ्यूजन, 10 को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की जीवन गाथा पर संगीतमय कार्यक्रम,11 नवंबर को महाराष्ट्राची हास्य जत्रा, 12 को अखिल सचदेवा का लाइव इन कांसर्ट होगा। 13 नवंबर को संस्कार भारती का ‘मिट्टी के रंग’, 14 को रेखा भारद्वाज व विशाल भारद्वाज का लाइव इन कांसर्ट, 15 को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 16 नवंबर को श्रेया घोषाल कांसर्ट, 17 को शंकर महादेवन का संघगीत और 18 नवंबर को अजय-अतुल लाइन इन कांसर्ट का आनंद सिटी के श्रोता उठा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
केंद्रीय रस्ते वाहतुक व महामार्ग मंत्री आदरणीय @nitin_gadkari जी यांच्या संकल्पनेतून नागपूर येथे आयोजित खासदार सांस्कृतिक महोत्सवाची माहिती देण्यासाठी आयोजित पत्रकार परिषदेला उपस्थित राहिलो. आदरणीय नितीनजींनी या पत्रकार परिषदेस संबोधित केले. माझ्यासमवेत यावेळी माजी राज्यमंत्री… pic.twitter.com/kCEl0nyQMV — Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) October 17, 2025
क्यूआर कोड से पासेस उपलब्ध
गडकरी ने बताया कि महोत्सव का आनंद लेने के लिए उस दौरान जारी विज्ञापन, होर्डिंग्स आदि में क्यूआर कोड को स्कैन कर उस दिन का पास प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही www।khasdarmahotsav।com वेबसाइट शुरू की जाएगी जिसमें मुफ्त पासेस उपलब्ध होंगे। 8 से 17 नवंबर तक रोज सुबह ‘जागर भक्तिचा’ कार्यक्रम के तहत सुबह 7 से 8।30 बजे तक भगवद्गीता, श्रीराम रक्षा व मारूती स्तोत्र पठन, शिव महिमा स्तोत्र पठन सहित विविध स्तोत्र पठन होंगे।
ये भी पढ़े: नागपुर में 18 अक्टूबर को दिवाली पहाट का आयोजन, मकरंद अनासपुरे-बेला शेंडे जैसे दिग्गज करेंगे मनोरंजन
1 लाख क्षमता वाला स्टेडियम
गडकरी ने कहा कि शहर में 1 लाख क्षमता वाला स्टेडियम बनाने की इच्छा है। नागपुर के चारों दिशाओं में 4 पुलअप स्टेडियम हो और 1 लाख लोग खेलें और सांस्कृतिक महोत्सव भी हो। उन्होंने बताया कि यशवंत स्टेडियम का भी नवीनीकरण किया जाएगा। रेडिसन होटल के बाजू में 7 मंजिला इमारत बन रही है जिसमें बड़ा सांस्कृतिक हाल होगा। 700 सीट क्षमता वाला थिएटर भी होगा।
Play our ram will begin khasdar sanskrutik mahotsav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














