-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Song Sets Guinness World Record Unique Tribute To Tukadoji Maharaj
नागपुर विवि गीत ने बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, राष्ट्रसंत की 57वीं पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur University: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के गीत ‘या भारतात बंधुभाव नित्य वसु दे...’ ने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराया। तुकड़ोजी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई।

नागपुर विवि गीत ने बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Rashtrasant Tukdoji Maharaj Death Anniversary: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के गीत ‘या भारतात बंधुभाव नित्य वसु दे।।।’ ने शनिवार को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराया। इस रिकॉर्ड के माध्यम से विवि द्वारा तुकड़ोजी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग, विद्यार्थी विकास विभाग, क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज अध्यासन ने संयुक्त रूप से जमनालाल बजाज प्रशासकीय भवन परिसर में समूह गायन कर यह रिकॉर्ड बनाया।
इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कुल 4 विश्व रिकॉर्ड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बन गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मार्गदर्शन करते हुए उनके मानवतावाद का अनुकरण करने की अपील की और तुकड़ोजी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में हास्य कलाकार भारत गणेशपुरे, राज्य मंत्री डॉ.पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, विधायक डॉ.आशीष देशमुख, उपकुलपति डॉ. माधवी खोड़े चवरे, प्र-उपकुलपति डॉ.सुभाष कोंडावार, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे, आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त उपसेन बोरकर (आईआरएस), अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल के महासचिव जनार्दनपंत बोथे, प्रबंधन परिषद सदस्य डॉ. समय बंसोड़, इंग्लैंड से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंस्पेक्टर इमा ब्रेन, मिलिंद वेर्लेकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया के संजय नार्वेकर व सुषमा नार्वेकर, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के डॉ. मनोज तत्ववादी आदि उपस्थित थे।
एशिया बुक और इंडिया बुक रिकॉर्ड भी
सामूहिक गीत गायन के लिए 52 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 16 हजार से अधिक लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे और 15 हजार से अधिक छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
गीत गायन ने वीडियो एल्बम की श्रेणी में ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ दर्ज किया। 5,000 लोगों द्वारा एक साथ गीत गाने का पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं, इसमें 15,402 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिनिधि एमा ब्रेन ने रिकॉर्ड की घोषणा की। उपकुलपति सहित आयोजन समिति के साथ विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। गीत गायन ने गिनीज के साथ ही 3 और विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए। इनमें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी बनाया।
तुकड़ोजी के विचार प्रासंगिक : गडकरी
गडकरी ने कहा कि जब विश्व संघर्ष के कगार पर है, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज द्वारा दिया गया मानवता और राष्ट्रीय एकता का संदेश और भी प्रासंगिक हो रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अपनाए गए गीत के माध्यम से राष्ट्रसंत ने मानवता का सुंदर बोध कराया है। मानवता के धर्म से बड़ा कोई धर्म, जाति या संप्रदाय नहीं है। गडकरी ने कहा कि मानवता के धर्म का पालन करना ही राष्ट्रसंत को सच्ची श्रद्धांजलि है। कलाकार गणेशपुरे ने अपनी हास्य शैली से ग्रामगीता के श्लोक ‘मैं अपनी पत्नी और बच्चों के लिए चिंतित था…’ के माध्यम से बताया कि हमारा जीवन कैसा होना चाहिए।
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज ने ग्रामगीता में बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया है कि कैसे सांसारिक विषयों से व्यथित व्यक्ति वैराग्य धारण कर संसार के आचरण की ओर लौट जाता है। सफलता हेतु डॉ. देवेंद्र भोंगाडे, डॉ. नीलकंठ लंजे, डॉ.मेधा कानेटकर, डॉ. विजय खंडाल, डॉ. सोपानदेव पिसे, डॉ.संभाजी भोसले, डॉ. विजयालक्ष्मी थोटे ने परिश्रम कियाये।
ये भी पढ़े: मुंबई नहीं, नागपुर में ही होगी उम्मीदवारी तय, कांग्रेस चयन समिति की बैठक में बनी रणनीति
- 52 हजार लोगों ने कराया था पंजीयन
- 16 हजार से अधिक प्रत्यक्ष हाजिर
- 15 हजार से अधिक ऑनलाइन जुड़े
- एक साथ 4 रिकॉर्ड दर्ज
Nagpur university song sets guinness world record unique tribute to tukadoji maharaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM















