- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- People Are Shying Away From Even The Name Of City Business Dubai Nagpur Dubai Flights Cancelled Middle East Tension Impact Travel News
नागपुर: मिडिल ईस्ट तनाव का असर; दुबई जाने से भी कतरा रहे यात्री, टिकटें कराईं रद्द
मिडिलईस्ट में तनाव के चलते नागपुर से दुबई यात्रा करने वाले यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द कर दी हैं। जानें इस स्थिति का व्यापार पर क्या असर पड़ा है।

Nagpur Dubai FlightsNews: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। स्थिति को देखते हुए नागपुर से Dubai घूमने जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दी हैं। वहीं Delhi, Kolkata, Chennai और Hyderabad के जरिए खाड़ी देशों और यूरोप जाने वाले कई यात्रियों ने फिलहाल अपनी यात्रा टाल दी है।
जानकारी के अनुसार नागपुर से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक दुबई घूमने जाते हैं, लेकिन मौजूदा हालात के कारण लोग अब दुबई के साथ-साथ यूरोप यात्रा की योजना बनाने से भी बच रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर टूर्स एंड ट्रैवल्स कंपनियों पर पड़ा है। कई ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार मार्च महीने की बड़ी संख्या में बुकिंग रद्द हो चुकी हैं और कई यात्रियों ने अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ा दी है।
हवाई क्षेत्र प्रभावित, उड़ानें रद्द या डायवर्ट
यात्रियों के अनुसार खाड़ी देशों का हवाई क्षेत्र प्रभावित होने से कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। इसके कारण यात्रा की गति धीमी हो गई है और कई लोग Muscat के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
फिलहाल नियमित उड़ानें पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई हैं। इससे हवाई किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है।
यात्रियों और परिजनों में चिंता
एक यात्री के अनुसार कुछ समय के लिए ऐसा माहौल बन गया था कि अगले तीन-चार दिनों तक कोई भी फ्लाइट नहीं चलेगी। इससे लोगों को लगा कि हालात सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।
शहर से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दुबई और अन्य खाड़ी देशों में काम करते हैं। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को लेकर यहां रहने वाले उनके परिजन भी चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल स्थिति को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है।
People are shying away from even the name of city business dubai nagpur dubai flights cancelled middle east tension impact travel news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














