- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pension Scam In Zp Education Department Ceo Suspended
जिला परिषद शिक्षा विभाग में पेंशन घोटाला, CEO ने किया निलंबित
- Written By: नवभारत डेस्क

- मृत शिक्षकों की पेंशन भी पचा रही थी महिला लिपिक
- अपने रिश्तेदारों के बैंक खाते अटैच कर उड़ाए करोड़ों
नागपुर. जिला परिषद शिक्षा विभाग पारशिवनी पंचायत समिति अंतर्गत कार्यरत एक महिला लिपिक द्वारा मृत पेशनधारकों की पेंशन हड़पने का ऐसा चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ जिससे जिप प्रशासन व सारे अधिकारी भौंचक रह गए. नेवारे नामक महिला लिपिक के पास शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के पेंशन के कामकाज वाले टेबल की जिम्मेदारी थी. उसने जिन पेंशनधारकों का निधन हो गया उनके वारिसदारों के नाम अपने स्वयं के, अपने मृत पति, पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, करीबी मित्रों आदि के बैंक खातों से संलग्न कर पेंशन की रकम डायवर्ट कर दी. इस तरह मृत शिक्षकों, कर्मचारियों की पेंशन की राशि उन खातों में हर महीने जमा होने लगी. महिला लिपिक की इस शातिराना हरकत से पूरा प्रशासन सन्न रह गया है. सीईओ योगेश कुंभेजकर ने उसे तत्काल निलंबित कर जांच के लिए 3 अधिकारियों की समिति गठित की है. महिला लिपिक नेवारे मई 2021 से अवकाश पर चल रही है. इसकी भी विभागीय जांच जारी होने का पता चला है. वह वर्ष 2013 से एक ही जगह पर एक ही टेबल पर नियुक्त बताई जा रही है और वर्षों से मृत पेंशनधारकों का खाता बंद न करते हुए उनकी पेंशन की राशि डकार रही है. इस तरह करोड़ों रुपये उसके द्वारा हड़पे जाने की चर्चा है.
ऐसे हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार, जब महिला लिपिक अनेक महीनों से अवकाश पर चल रही थी, उसके टेबल का काम दूसरे कर्मचारी को सौंपा गया. तब उसके द्वारा किए गए घोटाले उजागर हुए. पंचायत समिति स्तर पर गट-शिक्षाधिकारी ने जांच कर प्राथमिक रिपोर्ट सीईओ को सौंपी. इसे जिला परिषद का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है. सीईओ ने वित्त व लेखा अधिकारी की अध्यक्षता में शालेय पोषण आहार विभाग के वित्त अधिकारी और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी की टीम जांच के लिए गठित की है. टीम ने शुक्रवार को पारशिवनी जाकर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आते ही प्रशासन द्वारा पुलिस को मामला सौंपा जा सकता है.
हर महीने 5 लाख की हेराफेरी
इस महिला लिपिक के पास पारशिवनी पंस अंतर्गत लगभग 190 से अधिक पेंशनरों का काम था. जिस पेंशनर का निधन हो जाता, उसकी पेंशन बंद न करते हुए वह पेंशन राशि अपने रिश्तेदारों के बैंक खाते से जोड़कर हेराफेरी कर रही थी. सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया है कि वह हर महीने 5 लाख रुपये पचा रही थी. मार्च 2022 में जब पेंशनरों के ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ की जांच की गई तो लगभग 30 के नहीं आए थे. पंस अधिकारी ने उनसे जिंदा होने का प्रमाणपत्र मंगवाया लेकिन फिर भी करीब 20 के नहीं आए. 2-4 महीने इंतजार किया गया और फिर अधिकारी ने उनके पेंशन से जुड़े बैंक अकाउन्ट्स की बैंकों में जाकर जांच की. वहां जिन व्यक्तियों के मोबाइल नंबर, पता मिले उनसे संपर्क किया गया तो उनके दूसरे ही व्यक्ति होने का पता चला.
लिपिक के मृत पति का भी अकाउंट
जांच में सामने आया कि महिला लिपिक जिसके पति की 2019 में मृत्यु हो चुकी है, उसके बैंक खाते, उसके खुद के और परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों आदि के खातों में मृत पेंशनरों की पेंशन राशि जमा हो रही है. ये खाते विविध 6 बैंकों में हैं जिनमें 18 से 20 मृत पेंशनरों की पेंशन हर महीने लगभग 5 लाख रुपये जमा होती रही. सूत्र ने बताया कि करीब 5-6 वर्षों से उसका यह गोरखधंधा चल रहा था. सूत्र के अनुसार, जांच समिति ने शुक्रवार को पंस पारशिवनी जाकर रिकॉर्ड्स की जांच की. पता चला है कि वहां से अनेक रिकॉर्ड गायब हैं जो नहीं मिले और अब रिकॉर्ड की खोजबीन शुरू की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान
अकोला की 170 स्कूलों की RTE पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण, 1883 सीटों पर गरीब बच्चों को मिलेगा मौका
गोंदिया जिले में 203 कक्षा कमरों का निर्माण, जल्द ही पुरानी इमारत को गिराकर बनाई जाएगी नई इमारत
5 चरणों में 175 स्कूलों का मेकओवर; मुख्यमंत्री फडणवीस के ‘स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन’ ने बदली गड़चिरोली की सूरत
Pension scam in zp education department ceo suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 05:00 AMWorld Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














