Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन ऑलआउट से अपराधियों में मचा हड़कंप, तड़ीपार-शराब विक्रेता और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी कार्रवाई

Nagpur Police: पोला के दौरान नागपुर पुलिस एक्शन मोड पर दिखी। नागपुर में पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत नशीले पदार्थ बेचने वाले 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 25, 2025 | 08:45 AM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: नागपुर में पोला को ध्यान में रखते हुए सीपी रविंद्रकुमार सिंगल और ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी ने शुक्रवार की रात महकमे को ऑपरेशन ऑलआउट चलाने के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच सहित सभी थानों के दलों ने संयुक्त रूप से अपराधियों की धरपकड़ मुहिम चलाई तो असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। 7 तड़ीपार अपराधियों को दबोचा गया।

इसके अलावा 69 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। वहीं 61 हिस्ट्री शीटरों पर प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई। रात 11 से 2 बजे तक चले इस अभियान में 375 अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पोला पर ड्राई डे होने के कारण अवैध शराब विक्रेता अधिक सक्रिय होते हैं। इसके अलावा अपराधियों द्वारा खून-खराबा भी किया जाता है। इसीलिए तान्हा पोला के पहले ही पुलिस ने अपना धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया।

महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

नशीले पदार्थ बेचने वाले 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान 12 अपराधी हथियारों के साथ दबोचे गए। बीएनएस की धारा 170 के तहत 55 और धारा 129 के तहत 6 अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले भी पुलिस के हाथ लग गए। महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 122 के तहत 16 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। धारा 142 के तहत 7 अपराधी धरे गए।

पोला के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है। अलग-अलग 15 स्थानों पर छापेमारी करके जुआरियों को पकड़ा गया। इस दौरान फरार आरोपियों, एमपीडीए से छूटे अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, वाहन चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले 658 अपराधियों के घरों पर दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें – IndiGo: 3 सितंबर से नागपुर-मुंबई के लिए शुरू होगी नई उड़ान, त्योहारों में बढ़ाई फ्लाइट्स की संख्या

375 अपराधी अपने घर में मिले। सभी से उनकी गतिविधियों की जानकारी लेकर रिकॉर्ड तैयार किया गया। पुलिस द्वारा पोला के पहले ही युद्धस्तर पर अभियान चलाने से अपराधियों में खौफ पैदा हुआ। यही कारण है कि पोला पर कोई भी बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

Operation all out panic criminals action against exiles liquor sellers history sheeters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 08:45 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

भोजन घोटाला: BOCW ने मजदूरों को खिला दिया 1833 करोड़ का खाना, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

2

पेट्रोलिंग के लिए खरीदी गईं 8 नावें, तोतलाडोह बांध में अवैध मछली पकड़ने का मामला

3

जुए की महफिल में घुसी पुलिस! नागपुर के खापरखेड़ा में 3 अड्डों पर छापेमारी, लाख का सामान जब्त

4

योगी सरकार ने हत्या आरोपियों पर रखा था 1 लाख इनाम, नागपुर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.