IndiGo: 3 सितंबर से नागपुर-मुंबई के लिए शुरू होगी नई उड़ान, त्योहारों में बढ़ाई फ्लाइट्स की संख्या

New Flights for Nagpur-Mumbai Route: इंडिगो एयरलाइंस ने त्योहारों के मद्देनजर नागपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट्स की घोषणा की है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े बदलाव किए है।
New Flights for Nagpur-Mumbai Route: इंडिगो एयरलाइंस ने त्योहारों के मद्देनजर नागपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट्स की घोषणा की है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े बदलाव किए है।
इंडिगो एयरलाइंस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur-Mumbai Flight: नागपुर-मुंबई रूट को यात्रियों से मिल रहे अच्छे प्रतिसाद और आगामी त्योहारों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने फिर से एक नई फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है। नई उड़ान शुरू होने के बाद मुंबई के लिए कुल 7 फ्लाइट्स हो जाएंगी। 3 सितंबर को शुरू होने वाली फ्लाइट्स 25 अक्टूबर तक रहेगी। शेड्यूल के अनुसार मुंबई से फ्लाइट क्रमांक 6ई-163 सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर 11 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वहीं यहां से फ्लाइट क्रमांक 6ई-5129 सुबह 11.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.55 बजे मुंबई में पहुंचेगी। इस फ्लाइट के साथ मुंबई के लिए सुबह की 4 फ्लाइट्स हो जाएंगी। इस समय नागपुर से मुंबई के लिए सुबह की पहली फ्लाइट सुबह 5.40 बजे, दूसरी 7.35 बजे और तीसरी फ्लाइट 8.15 बजे उड़ान भरती है। वहीं शाम को 4.55 बजे, रात को 10.10 बजे और एक फ्लाइट 10. 35 को उड़ान भरती है।

9 अगस्त के बाद अब विंटर शेड्यूल से आस

पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा और जॉब के लिए नागपुर से बेंगलुरु जाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। खासकर जब से आईटी कंपनियों में अच्छे पैकेज की नौकरियां उपलब्ध हो रही हैं तब से शहर के कई युवा इंजीनियर बेंगलुरु को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस रूट पर बढ़ते यात्रियों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस रोज 3 उड़ानों की सेवा दे रही है।

वहीं इसमें स्टार एयरलाइंस ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए एक दिन के लिए 9 अगस्त को फ्लाइट का शेड्यूल रखा था लेकिन अब कंपनी ने फिर से विंटर सीजन को देखते हुए 26-27 अक्टूबर को बेंगलुरु से नागपुर के लिए उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह उड़ानें अपने तय समय पर शुरू होंगी कि नहीं यह तो समय ही बताएगा क्योंकि स्टार एयरलाइंस द्वारा ऐन समय पर फ्लाइट का शेड्यूल बदल दिए जाने से यात्रियों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कंपनी की इस तरह की कार्यप्रणाली के चलते यात्रियों को इस पर भरोसा नहीं हो पा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com