Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोलिंग के लिए खरीदी गईं 8 नावें, तोतलाडोह बांध में अवैध मछली पकड़ने का मामला

Nagpur News: याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान वन विभाग द्वारा 8 नाव खरीदे जाने की मौखिक जानकारी सरकारी पक्ष द्वारा दी गई। इस मामले में हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 25, 2025 | 08:33 AM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: उमरेड स्थित करहांडला के जंगल में 31 दिसंबर को पर्यटक वाहन द्वारा एक बाघिन और उसके शावकों का रास्ता रोके जाने की जानकारी उजागर होते ही अब हाई कोर्ट ने इस मामले पर स्वयं संज्ञान लिया है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान वन विभाग द्वारा 8 नाव खरीदे जाने की मौखिक जानकारी सरकारी पक्ष द्वारा दी गई।

इस संदर्भ में विस्तृत हलफनामा दायर करने के लिए समय देने का अनुरोध भी कोर्ट से किया जिसके बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। विशेषतः बाघ शिकार के मामले पर गत सुनवाई के दौरान तोतलाडोह बांध में अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगे मछुआरों का मुद्दा उजागर हुआ था जिस पर कोर्ट ने जवाब दायर करने को कहा था।

मध्य प्रदेश से हैं अवैध शिकार के आरोपी

गत सुनवाई के दौरान अदालत मित्र की ओर से कुछ मुद्दों पर अदालत का ध्यानाकर्षित किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य में विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र में अवैध शिकार के संबंध में आरोपी मध्य प्रदेश से हैं। बाघों के शिकार किए गए हिस्से का व्यापार सह-आरोपी के माध्यम से किया जाता है जिसके बारे में बताया जाता है कि वह मेघालय का रहने वाला है।

तथ्य यह है कि ऐसे अपराधों की अभी भी राज्य वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है जिसके बाद हाई कोर्ट ने वन विभाग द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। कोर्ट का मानना था कि यदि राज्य वन विभाग द्वारा जांच में सहयोग का अनुरोध किया जाता है तो सीबीआई प्राथमिकता से बाघ शिकार के मामले में जांच को लेकर सहायता प्रदान करे। कोर्ट ने कहा कि जो तथ्यात्मक मैट्रिक्स उजागर हो रहे हैं उनके अनुसार यह न केवल दोनों राज्यों की लिप्तता दर्शाता है बल्कि आरोपियों की भी लिप्तता है।

स्पेशल टाइगर फोर्स की मदद

अदालत मित्र की ओर से उठाए गए अलग मुद्दे में बताया गया कि पेंच टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधि चलती रहती है। इस पर अंकुश के लिए वन विभाग के गश्ती दल को स्पेशल टाइगर फोर्स के कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान की गई थी। इसके बावजूद उन पर आग के बमों से हमला किया गया जिसके कारण न केवल पेंच आरक्षित वन में स्थित बड़ा जलाशय नष्ट हो गया बल्कि वन कर्मियों द्वारा उपयोग की जाने वाली नावों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – ZP चुनाव के लिए BJP का टारगेट सेट, कांग्रेस-एनसीपी में दिग्गज होंगे रिपीट, अजित ने बना ली रणनीति

स्थानीय लोगों द्वारा मध्य प्रदेश के निवासियों के साथ मिलीभगत कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारी उक्त अपराध की जांच कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने वन विभाग को बाघ संरक्षण बल के सशस्त्र कर्मियों के साथ पर्याप्त संख्या में गश्ती नौकाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया था।

8 boats purchased for patrolling case of illegal fishing in totladoh dam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 08:33 AM

Topics:  

  • High Court
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

जुए की महफिल में घुसी पुलिस! नागपुर के खापरखेड़ा में 3 अड्डों पर छापेमारी, लाख का सामान जब्त

2

योगी सरकार ने हत्या आरोपियों पर रखा था 1 लाख इनाम, नागपुर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

3

ZP चुनाव के लिए BJP का टारगेट सेट, कांग्रेस-एनसीपी में दिग्गज होंगे रिपीट, अजित ने बना ली रणनीति

4

नागपुर में ठेकेदार करेंगे भीख मांगों आंदोलन, सराकर पर करोड़ों का भुगतान नहीं करने का लगाया आराेप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.