-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- On Buddha Purnima Huge Crowd Will Gather In Nagpur Buddha Pahat Will Be Erected At Samvidhan Chowk
Nagpur News: बुद्ध पूर्णिमा पर उपराजधानी में उमड़ेगा जनसैलाब, तथागत बुद्ध की जयंती पर संविधान चौक पर बुद्ध पहाट
- Written By: आंचल लोखंडे
बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को तथागत गौतम बुद्ध को अभिवादन करने के लिए दीक्षाभूमि और बुद्ध विहारों में जनसागर उमड़ेगा। बुद्ध विहारों में बुद्ध वंदना, ध्यान साधना, धम्म प्रबोधन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ध

बुद्ध पूर्णिमा पर उपराजधानी में उमड़ेगा जनसैलाब। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: “जब अशांति का राग उठे, लाल लहू का फाग उठे
हिंसा की वो आग उठे, मानव में पशु जाग उठे
ऊपर से मुस्काते नर, भीतर ज़हर रहें हों घोल
तब मानव तू मुख से बोल, बुद्धं शरणं गच्छामि…
इन ओजस्वी पंक्तियों के माध्यम से संविधान चौक पर सोमवार को ‘बुद्ध पहाट’ के सुर गूंजने वाले हैं। यह आयोजन तथागत गौतम बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। गीतकार अनिल कुमार खोब्रागड़े द्वारा रचित इन प्रेरणादायी पंक्तियों के साथ पूरा वातावरण और परिसर बुद्धमय हो जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे होगी, जहां भीक्षू संघ की पावन उपस्थिति में बुद्धवंदना का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर, श्रद्धा और धम्म भावना से भरी सुबह, नागपुरवासियों को बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश से जोड़ने का कार्य करेगी।
शहर में होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को तथागत गौतम बुद्ध को अभिवादन करने के लिए दीक्षाभूमि और बुद्ध विहारों में जनसागर उमड़ेगा। बुद्ध विहारों में बुद्ध वंदना, ध्यान साधना, धम्म प्रबोधन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। धम्म रैली निकाली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
नागपुर HC की सख्त टिप्पणी: अंतरिम राहत मिलने के बाद लापरवाही मंजूर नहीं; याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
स्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
संविधान चौक में गूंजेंगे ‘बुद्ध पहाट’ के स्वर
बुद्ध जयंती के अवसर पर सोमवार को संविधान चौक में बुद्ध पहाट (भोर) यह बुद्ध-भीम गीत कार्यक्रम के साथ-साथ बेझनबाग मैदान में खीर वितरण सहित शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सोमवार को सुबह 5:30 बजे संविधान चौक पर बुद्ध पहाट इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तथागत गौतम बुद्ध की यह 2587वीं जयंती है। इस अवसर पर बेझनबाग मैदान में खीर का वितरण किया जाएगा।
शांति का संदेश… वाड़ी में निकलेगी रैली
अस्मिता मंच, युवा अस्मिता मंच व यशोधरा महिला मंडल वाड़ी द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की 2587वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 मई को शाम 5:30 से रात 10 बजे तक स्मृति लेआउट मैदान से धम्माकीर्ति नगर स्थित बाबासाहब आंबेडकर के पुतले तक शांति रैली निकाली जाएगी। शांति रैली में ज्यादा से ज्यादा उपासक उपासिकाओं से उपस्थित रहने की अपील अस्मिता मंच ने की है।
On buddha purnima huge crowd will gather in nagpur buddha pahat will be erected at samvidhan chowk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














