- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Number Of Students Increased Books Short Zp Education Department Demanded From Balbharti
छात्रों की संख्या बढ़ी, किताबें कम पड़ीं, जिप शिक्षा विभाग ने बालभारती से की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. कोरोना महामारी के चलते 2 वर्ष तक ऑनलाइन क्लासेस चलती रहीं. अब इस सत्र से पूरी क्षमता के साथ स्कूल शुरू हैं. इसके साथ ही जिला परिषद के स्कूलों में इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी है. इससे छात्रों को मिलने वाली किताबें भी कम पड़ रही हैं. शिक्षा विभाग ने सरकार से अधिक किताबें उपलब्ध कराने की मांग की है. स्कूल शुरू होने से पहले जिप के शिक्षा विभाग ने 2021-22 वर्ष के यू-डायस नंबर के आकड़ों के अनुसार पुस्तकों की मांग की थी लेकिन मांग के अनुरूप बालभारती की ओर से आपूर्ति नहीं की गई.
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पहली से 8वीं तक के छात्रों को नि:शुल्क किताबें दी जाती हैं. सत्र के पहले ही दिन छात्रों को किताबें मिल सकें, इसके लिए कुछ दिन पहले ही नियोजन कर बालभारती में पुस्तकों के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया था. जिप स्कूलों में 29 जून को किताबों का वितरण किया गया लेकिन सभी छात्रों को सभी किताबें नहीं मिल सकीं. विभाग ने पहली से आठवीं तक के लिए करीब 23,268 ज्यादा पाठ्य पुस्तकों की मांग की थी. बताया गया कि बालभारती बची हुईं किताबों की आपूर्ति करेगी.
नागपुर तहसील में ज्यादा डिमांड
जिले में किताबों की मांग करने वाली तहसीलों में नागपुर तहसील पहले स्थान पर है. ग्रामीण में 4053 किताबों की मांग की गई है. वहीं उमरेड में 2296, भिवापुर में 1076, कुही में 831, रामटेक में 1059, मौदा में 1604, पारसिवनी में 1553, काटोल में 1901, नरखेड़ में 1267, सावनेर में 809, कलमेश्वर में 1744, कामठी में 2513 व हिंगणा तहसील के स्कूलों में 2562 किताबों की मांग की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान
अकोला की 170 स्कूलों की RTE पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण, 1883 सीटों पर गरीब बच्चों को मिलेगा मौका
गोंदिया जिले में 203 कक्षा कमरों का निर्माण, जल्द ही पुरानी इमारत को गिराकर बनाई जाएगी नई इमारत
5 चरणों में 175 स्कूलों का मेकओवर; मुख्यमंत्री फडणवीस के ‘स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन’ ने बदली गड़चिरोली की सूरत
जिप ने 1,50,972 विद्यार्थियों के लिए बालभारती से 61,99,803 रुपये की किताबों की मांग की है. यू-डायस के डाटा के अनसुार पहली से चौथी तक 85,296 विद्यार्थी, 5वीं से 8वीं तक 65,676 पुस्तकों की मांग ऑनलाइन पंजीकृत की गई. छात्रों की संख्या बढ़ने से पहली से आठवीं तक सेमी अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी माध्यम की 23,268 ज्यादा किताबों की आवश्यकता है.
Number of students increased books short zp education department demanded from balbharti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 05:00 AMWorld Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














