-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nsui Youth Congress Protest Nitin Gadkari House E20 Petrol Nagpur
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
- Written By: गोरक्ष पोफली
NSUI E20 Petrol Protest: E-20 पेट्रोल के विरोध में यूथ कांग्रेस और NSUI ने नागपुर में नितिन गडकरी के आवास का किया घेराव। पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया।

नितिन गडकरी और आंदोलन की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
NSUI Youth Congress Protest: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर आज राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी आवास की ओर मार्च कर रहे युवा कांग्रेस और NSUI के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरदस्त धक्का-मुक्की के बीच हिरासत में ले लिया। यह पूरा विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा जबरन लागू किए जा रहे E-20 पेट्रोल के खिलाफ था।
प्रत्यक्षदर्शियों और मौके से सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि नागपुर की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही प्रदर्शनकारियों का जत्था गडकरी के आवास की ओर बढ़ा, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए शारीरिक बल और बैरिकेड्स का इस्तेमाल किया।
स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कार्यकर्ताओं ने घेरा तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को जबरन घसीटते हुए हिरासत में ले लिया और पुलिस वैन में भर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
E-20 हमारे ऊपर थोपा जा रहा है – मेहुल आडवाणी
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस नेता मेहुल आडवाणी को जब पुलिस घसीटकर ले जा रही थी, तब उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, हम अपने ऊपर थोपे जा रहे E-20 पेट्रोल की कड़ी निंदा करते हैं। यह जनता के साथ धोखा है और हम अपनी यह लड़ाई जारी रखेंगे। कार्यकर्ताओं का मुख्य तर्क यह है कि देश में चलने वाले पुराने वाहनों के इंजन इस उच्च इथेनॉल मिश्रण के अनुकूल नहीं हैं, जिससे वाहनों के खराब होने और उनके रखरखाव का खर्च बढ़ने का खतरा है।
नितिन गडकरी ही क्यों बने निशाना?
आंदोलनकारियों ने विशेष रूप से नितिन गडकरी के घर को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें भारत में बायोफ्यूल क्रांति का मुख्य Architect माना जाता है। गडकरी लगातार इथेनॉल मिश्रण की वकालत करते रहे हैं, लेकिन विपक्ष अब इसे आम जनता की जेब पर डाका बता रहा है।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Police detain Youth Congress and NSUI workers as they marched towards Union Minister Nitin Gadkari’s residence to protest against E-20 petrol Youth Congress leader Mehul Adwani says, “We condemn E20 being imposed on us. We will continue to fight.” pic.twitter.com/PzhopAU9rm — ANI (@ANI) August 3, 2026
माइलेज में कमी और हिडन टैक्स
सूत्रों के अनुसार, सरकार भले ही E-20 को पर्यावरण और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी बता रही हो, लेकिन उपभोक्ता और विशेषज्ञ इसे लेकर आशंकित हैं। इथेनॉल में शुद्ध पेट्रोल की तुलना में ऊर्जा का घनत्व कम होता है, जिसका सीधा मतलब है कि वाहन का माइलेज कम हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कम माइलेज के कारण यह आम आदमी पर एक प्रकार का हिडन फ्यूल टैक्स है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
राजनीतिक मायने
नागपुर, जो कि RSS का मुख्यालय भी है, वहां गडकरी के घर के बाहर इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस की एक बड़ी राजनीतिक चाल मानी जा रही है। विपक्ष इसके जरिए शहरी और मध्यम वर्ग के उन मतदाताओं को साधना चाहता है, जो पेट्रोल की कीमतों और वाहन के रखरखाव के बढ़ते खर्च से परेशान हैं।
फिलहाल, पुलिसिया कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया है, लेकिन मेहुल आडवाणी और उनकी टीम के तेवर साफ बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में E-20 का यह मुद्दा देशव्यापी बहस का कारण बन सकता है।
Nsui youth congress protest nitin gadkari house e20 petrol nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया मोहन भागवत का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज सुनें
Aug 07, 2026 | 12:56 PMविक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 12:51 PMक्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Aug 07, 2026 | 12:47 PMसतना में प्रमोशन की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने काले कपड़ों में बनाई मानव श्रृंखला
Aug 07, 2026 | 12:45 PMहरिद्वार में हुई इस एक मुलाकात ने मचाई खलबली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत से वापस बुलाया अपना राजदूत
Aug 07, 2026 | 12:41 PMबुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में सरपंच ने पीया कीटनाशक, पंचायत में भ्रष्टाचार और धमकी के लगाए आरोप
Aug 07, 2026 | 12:32 PMNational Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
Aug 07, 2026 | 12:28 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













