-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khatron Ke Khiladi 15 Gaurav Khanna Laser Burn Injury
Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
- Written By: अपूर्वा नायक
Khatron Ke Khiladi का 15वां सीजन टीवी पर ऑन एयर हो चुका है। हाल ही में टीवी सुपरस्टार गौरव खन्ना ने स्टंट के दौरान लगी चोट के निशान अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए।

गौरव खन्ना लेजर बर्न इंजरी (सौ. डिजाइन फोटो)
Gaurav Khanna Laser Burn Injury: कलर्स के सबसे खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की टीवी पर धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 1 अगस्त 2026 से ये शो कलर्स पर ऑन-एयर हो चुका है। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में ऋत्विक धनजानी, करण वाही, गौरव खन्ना और विशाल आदित्य सिंह नजर आने वाले हैं।
खतरों के खिलाड़ी के शुरुआती एपिसोड्स में ही इन खिलाड़ियों को जबरदस्त स्टंट्स का सामना करना पड़ा है। इस शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करना पड़ा, जिसमें इन्हें हाई स्पीड लेजर शॉट्स और गोलियों से बचना था।
गौरव खन्ना हुए जख्मी
इस जानलेवा स्टंट को परफॉर्म करते समय टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना काफी बुरी तरह घायल हो गए है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की जिसने सभी के होश उड़ा दिए। इस वीडियो में गौरव अपनी चोट के निशानों को दिखा रहे हैं। वीडियो में उनकी पीठ पर लाल और नीले रंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि इस स्टंट को टीवी पर दोबारा देखते समय भी उन्हें वही दर्द महसूस हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे कठिन और दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो…..
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
4 लोगों के बीच हुआ कॉम्पीटिशन
ये स्टंट गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, करण वाही और शगुन शर्मा के बीच हुआ था। टास्क के दौरान सभी को लगातार लग रहे लेजर शॉट्स का सामना करते हुए अपनी जगह पर टिके रहना था। मुकाबला तब तक जारी रहना था, जब तक दो कंटेस्टेंट हार मानकर बाहर नहीं हो जाते।
शगुन के बाद गौरव हुए बाहर
इस कठिन एंड्योरेंस टास्क में सबसे पहले शगुन शर्मा ने हार मानी। इसके बाद दर्द और चोट के बावजूद गौरव खन्ना ने काफी देर तक मुकाबला जारी रखा, लेकिन अंततः उन्हें भी टास्क छोड़ना पड़ा। हालांकि, उनकी हिम्मत और जज्बे की दर्शकों ने खूब सराहना की।
साथी कंटेस्टेंट्स का भी किया जिक्र
गौरव ने अपने पोस्ट में बताया कि इस टास्क के दौरान सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि तीन अन्य कंटेस्टेंट्स को भी शारीरिक तकलीफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने साथी कंटेस्टेंट ओरी का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनकी इंजरी का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
ये भी पढ़ें :- Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो…..
मां को पहले से थी चिंता
शो में हिस्सा लेने से पहले गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां इस रियलिटी शो में उनके जाने के पक्ष में नहीं थीं। उनका कहना था कि स्टंट आधारित शो में शारीरिक चोट का खतरा अधिक रहता है, जिससे उनकी मां काफी चिंतित थीं। हालांकि, गौरव ने उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि शो में सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाते हैं। अब हालिया स्टंट के बाद उनकी चोटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Khatron ke khiladi 15 gaurav khanna laser burn injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
Aug 03, 2026 | 04:00 PME-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
Aug 03, 2026 | 04:00 PMहमास के हथियार डालने वाले प्लान पर इजरायल ने उठाए सवाल, ट्रंप को बताई बड़ी चिंता
Aug 03, 2026 | 03:59 PMमुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा
Aug 03, 2026 | 03:57 PMमुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज
Aug 03, 2026 | 03:51 PM13 नवजात शिशुओं की जान पड़ गई थी खतरे में, गड़चिरोली के सरकारी अस्पताल में लगी आग से मचा बवाल
Aug 03, 2026 | 03:45 PM4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
Aug 03, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














