-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Mercy For Fake Doctors Action Will Be Taken Against Vipin Itankar Put Committees To Work
अब फर्जी डॉक्टरों की खैर नहीं, ढूंढ-ढूंढ कर की जाएगी कार्रवाई, विपिन इटनकर ने समितियों को लगाया काम पर
- Written By: आंचल लोखंडे
डॉ. विपिन इटनकर ने जिले में फर्जी डॉक्टरों की खोज करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला स्तरीय समिति की तर्ज पर तालुका स्तर पर समितियों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अब फर्जी डॉक्टरों की खैर नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: जिला कलेक्टर तथा जिला दंडाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने जिले में फर्जी डॉक्टरों की खोज करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला स्तरीय समिति की तर्ज पर तालुका स्तर पर समितियों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। तालुका स्तर पर समिति की सीमित सदस्यता के कारण अपेक्षित कार्य और सत्यापन में बाधा आ रही थी।
इटनकर ने बताया कि इसे गति देने के लिए अब तालुका स्तर की समिति में और अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा तथा तालुका मजिस्ट्रेट और तहसीलदार की अध्यक्षता में इन समितियों का संचालन किया जाएगा। वे आज जिला कलेक्टर कार्यालय में इस संबंध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। जिला स्तरीय बैठक में अन्य सभी संबंधित 13 सदस्य शामिल हैं। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव बैठक में लिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक ध्यान
महाराष्ट्र मेडिकल प्रोफेशनल्स एक्ट 1961 के तहत फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार ने समय-समय पर आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा उपचार में किसी के साथ धोखाधड़ी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों का प्रशासनिक प्रमुख होने की जिम्मेदारी दी गई है। अब जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
मोबाइल एप के साथ जोड़ा जाएगा संवाद सेतु नंबर
अगर किसी गांव में कोई फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहा है तो इस विषय को मोबाइल एप के साथ संवाद सेतु नंबर में भी जोड़ा जाएगा ताकि कोई भी नागरिक तुरंत शिकायत दर्ज करा सके। ताकि कोई भी प्राप्त शिकायत को नष्ट न कर सके, ऐसा जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने बताया।
महानगर पालिका स्तर पर भी एक समिति
इस अभियान को अंजाम देने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है, जिसमें एक चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विस्तार अधिकारी, औषधि निर्माण अधिकारी, सहायक, बीट अधिकारी/पुलिस टीम और तालुका स्तर के खाद्य एवं औषधि विभाग का एक प्रतिनिधि शामिल होगा। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर पालिका स्तर पर भी एक समिति बनाई जा रही है।
इस बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रमेश धुमाल, निवासी उपजिलाधिकारी अनूप खांडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार गेहलोत, सहायक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. असीम इनामदार, डॉ. प्रशांत कापसे, नगर चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
No mercy for fake doctors action will be taken against vipin itankar put committees to work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM















