- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nitin Raut Thakre Sunil Kedar Choose District Presidents States Congress
राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा
- Written By: प्रिया जैस
Congress District Presidents of States: कांग्रेस पूरे देश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की पुनर्रचना करने के लिए जिलाध्यक्षों का चुनाव करने जा रही है।

विकास ठाकरे-सुनील केदार-नितिन राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Congress Selection of District Presidents of States: कांग्रेस पूरे देश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की पुनर्रचना करने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू कर रही है। इसमें नागपुर शहर व जिले के वरिष्ठ नेताओं को दूसरे राज्यों के जिलों में अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल, स्थानीय स्तर पर किसी तरह का असंतोष न हो और नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हों, इसलिए नेताओं को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। पूर्व मंत्री व उत्तर नागपुर के विधायक नितिन राउत, विधायक विकास ठाकरे और राष्ट्रीय सचिव प्रफुल गुडधे को उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष चुनने की जवाबदारी पार्टी ने दी है। वहीं जिले के कद्दावर नेता सुनील केदार और रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे झारखंड राज्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जाएंगे पंजाब और ओडिशा
गुजरात के सहप्रभारी रामकृष्ण उर्फ मुन्ना ओझा को पंजाब और राष्ट्रीय सहसचिव नितिन कुंभलकर को ओडिशा जाना होगा क्योंकि उन्हें दोनों राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही सारे नेता अपने-अपने जिम्मे आए राज्यों का दौरा करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित राज्यों में जाकर जिला स्तरीय संगठन की समीक्षा करें। जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद साधें और उसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उन राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों से समन्वय साधकर उन्हें अपना टास्क पूरा करना है।
यह भी पढ़ें – 20 हजार करोड़ रुपये डकार गए ये 2 मंत्री, संजय राउत ने खोली पोल, भूखंड घोटाले का लगाया आरोप
कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा सफाई कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए हर जोन में शिकायत निवारण समिति या शिकायत पेटी लगाने, जमादार, जोनल अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करने, कोरोना में मृत सफाई कर्मियों के सम्मान में स्मारक बनाने की मांग की गई।
इस संबंध में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त को अजय चारठणकर, घनकचरा विभाग के उपायुक्त राजेश भगत, व्यवस्थापक गजेन्द्र महल्ले को ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर प्रदेश कार्याध्यक्ष विक्की बडेल, ओमकार बोहत, जीतू मस्ते, जयत गौतम, दीपमाला दुबे, पूर्णिमा शेंडे, कुशांत समुद्रे, हीरालाल ब्राम्हणे, रोहित समुन्द्रे, सुशील चमके, प्रदीप घिचरे, नंदू डागोर, ईश्वर मोरे, कमल पाठक, रिषभ समुद्रे, राजकुमार कोंढावे, अरुण खिचर, जितेश जनवारे, करण शेंडे, पूजा लुडेरकर, दीपा गोईकर, वैशाली बनसोड, प्रीति माटे आदि उपस्थित थे.
Nitin raut thakre sunil kedar choose district presidents states congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














