-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Latest Update Government Reply In Rajya Sabha
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या इंतजार? 8वें वेतन आयोग पर मोदी सरकार ने संसद में दिया जवाब
- Written By: मनोज आर्या
8th Pay Commission: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार 8वां वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनधारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन की शर्तों की समीक्षा करेगा।

आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच काफी लंबे समय से इंतजार है। संसद के बजट सत्र में अब केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है।राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि आयोग का औपचारिक गठन पहले ही किया जा चुका है। इसकी अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को लिखित जवाब में यह भी स्पष्ट किया कि आयोग तय समयसीमा के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। राज्यसभा सांसदों ने सरकार से पूछा था कि 8वां वेतन आयोग किन मुद्दों की समीक्षा करेगा और उसकी सिफारिशें कब तक लागू की जाएंगी। इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार 8वां वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनधारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन की शर्तों की समीक्षा करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग तय समय सीमा के अनुसार अपनी सिफारिशें पेश करेगा। गौरतलब है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
2027 में रिपोर्ट सौंप सकती है आयोग
सरकार द्वारा दिए गए समय से साफ पता चलता है कि आयोग साल 2027 में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सिफारिशें आने के बाद ही सरकारी की ओर से आगे की कार्यवाही की जाएगी। यानी कि, केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता हैं।
8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा बजट?
सांसदों ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम सवाल यह भी उठाया कि इसकी सिफारिशें लागू होने पर सरकार के बजट पर कितना अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस पर सरकार ने साफ किया कि फिलहाल इस खर्च का सही अनुमान लगाना संभव नहीं है। सरकार के मुताबिक, जब तक आयोग अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर देता और उसे मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक वास्तविक वित्तीय असर का आकलन नहीं किया जा सकता। यानी बजट से जुड़ी पूरी योजना आयोग की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही तैयार की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: Share Market: बाजार में ‘ब्रेक’ या ‘ठहराव’? सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में रही तेजी
12 फरवरी को हड़ताल पर कर्मचारी
कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (CCGEW) ने 12 फरवरी 2026 को देशभर में एक दिन की हड़ताल करने की घोषणा की है। संगठनों की प्रमुख मांगों में 20 फीसदी अंतरिम राहत, 50 फीसदी महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ना और एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना शामिल है। इन मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन कल सड़क पर उतरेंगे।
8th pay commission latest update government reply in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














