-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Two Students Committed Suicide Due To Stress Of Studies
पढ़ाई के तनाव में छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, माता-पिता को लिखा मार्मिक पत्र
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। अंबाझरी थाना क्षेत्र में छात्र ने तो एमआईडीसी में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: पढ़ाई के बोझ के चलते पालकों की अपेक्षाएं पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटनाएं नागपुर में सामने आई हैं। अंबाझरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र ने अपनी कोचिंग के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया। बताया जाता है कि दोनों पढ़ाई को लेकर तनाव में थे। इस घटना से अन्य छात्र विचलित हो गए हैं और माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
पहली घटना अंबाझरी थानांतर्गत गोकुलपेठ कैनल रोड पर स्थित फिजिक्सवाला विद्यापीठ कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में हुई। मृतक ख्वाहिश देवराम नागरे बताया गया। वह मूलत: मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। फिजिक्सवाला कोचिंग में नीट की तैयारी करने आया था और संस्थान के ही हॉस्टल में रहता था।
भोजन करने बुलाने गए थे दोस्त
सोमवार की दोपहर ख्वाहिश ने अपने सहपाठियों के साथ भोजन किया और कमरे में चला गया। काफी देर तक वह रूम से बाहर नहीं आया। आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला तो दोस्त परेशान हो गए। सभी ने मिलकर रूम का दरवाजा तोड़ा और भीतर ख्वाहिश फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए ‘माफ करना आई-बाबा, अब मुझसे नहीं हो पाएगा। डेढ़ हफ्ते से ऐसा लग रहा था, मैं नहीं कर पाऊंगा सॉरी, हर चीज समय पर देने के लिए धन्यवाद। मुझे आपसे बहुत प्यार है लेकिन बस अब मुझसे नहीं होगा, बाय।’ उसकी चिट्ठी पढ़कर छात्र स्तब्ध रह गए।
बताया जाता है कि ख्वाहिश पढ़ाई के कारण 4 दिनों से तनाव में था। कक्षा में पढ़ाया गया उसे समझ नहीं आता था। उसने यह बात अपने दोस्तों को बताई थी। उसने अपने माता-पिता को भी इसकी जानकारी दी थी और शिक्षक से परामर्श भी लिया था। सभी ने उसे ज्यादा टेंशन न लेने की हिदायत दी थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
दूसरी घटना एमआईडीसी थानांतर्गत वानाडोंगरी परिसर में हुई। मृतका मंगलमूर्ति कॉलोनी निवासी वैदेही अनिल उइके (17) बताई गई। वैदेही भी नीट की तैयारी में जुटी थी। उसके पिता अनिल नागपुर पुलिस में कार्यरत हैं और मां गृहिणी है। बड़ी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
वैदेही ने इसके पहले भी नीट की परीक्षा दी थी लेकिन स्कोर कम आने के कारण वह दोबारा तैयारी कर रही थी और एलन कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। उसे भी पढ़ाई का तनाव था। रोज की तरह सोमवार को वह कोचिंग सेंटर गई। शाम 7 बजे के दौरान घर लौटी। तब माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे।
यह भी पढ़ें:- आधा जुलाई बीता फिर भी नहीं हुआ एडमिशन, 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया ने बढ़ाई टेंशन
कुछ देर बाद माता-पिता लौटे तो वैदेही की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उसे उपचार के लिए मेघे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर बताया कि उसकी तबीयत मानसिक तनाव के कारण बिगड़ रही है। रात 11 बजे के दौरान कुछ दवाएं लेकर माता-पिता उसे घर ले आए।
वैदेही ने बेडरूम में लगाई फांसी
वैदेही ने मां को बताया कि वह कपड़े बदलने के लिए रूम में जा रही है। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो माता-पिता ने आवाज लगाई। प्रतिसाद नहीं मिला तो परिजनों ने किरायेदारों को मदद के लिए बुलाया। रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो वैदेही पंखे से बंधी साड़ी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। उसे नीचे उतारा जाता इसके पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Nagpur two students committed suicide due to stress of studies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











