-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Class 11th Admission Process Delay In Maharashtra
आधा जुलाई बीता फिर भी नहीं हुआ एडमिशन, 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया ने बढ़ाई टेंशन
- Written By: आकाश मसने
आधा जुलाई बीत जाने के बाद भी महाराष्ट्र में 11वीं कक्षा में केवल पहले राउंड के ही प्रवेश हुए हैं। प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी ने छात्रों के साथ-साथ पालकों की भी टेंशन बढ़ा दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: शिक्षा विभाग ने इस बार 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी कर अगस्त से नियमित क्लासेस का लक्ष्य रखा था। इसके लिए पूरे राज्य के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया लागू की गई लेकिन शुरुआत से ही तकनीकी खामियों ने पीछा नहीं छोड़ा है। आधा जुलाई बीत जाने के बाद भी केवल पहले राउंड के ही प्रवेश हुए हैं। प्रक्रिया पूरी होने तक अगस्त भी बीतने की उम्मीद है। देरी ने छात्रों सहित पालकों की भी टेंशन बढ़ा दी है।
10वीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद 11वीं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 19 मई से शुरू हुई। वास्तविक पंजीकरण 21 मई से शुरू होना था लेकिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट पहले ही दिन क्रैश हो गई और प्रक्रिया बाधित हो गई। बाद में 26 मई से फिर से पंजीकरण शुरू किया गया। 3 जून तक की समयसीमा बाद में 5 जून और फिर 8 जून तक बढ़ा दी गई थी।
कॉलेज कोटे के प्रवेश 11 और 12 जून को लिए गए। सामान्य प्रवेश 14 जून से शुरू होना था लेकिन फिर से तकनीकी खामियों के चलते विभाग ने प्रक्रिया को 10-12 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। 28 जून को सूची घोषित की गई और 30 जून से पहले राउंड के प्रवेश शुरू हुए।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Bhandara News: जमीन के रिकॉर्ड से नाम हटाने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर व्यक्ती ने दी आत्महत्या की चेतावनी
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
सेकंड राउंड में कौन सा मिलेगा कॉलेज
पहले राउंड में 22,574 पंजीकृत छात्रों का प्रवेश पूरा हुआ। नागपुर जिले में कुल 97,435 सीटें हैं जिनके लिए 42 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक टेंशन विज्ञान शाखा में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों को है।
नागपुर जिले में विज्ञान शाखा में 49 हजार सीटें हैं। इनमें से अब तक 13 हजार छात्रों ने प्रवेश लिया है। 85 से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले अधिकांश छात्रों को पहले राउंड में प्रवेश नहीं मिला है। अब अगले राउंड में कौन सा कॉलेज मिलता है, यह छात्रों की चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें:- राज ठाकरे पर NSA लगाने की मांग, हाई कोर्ट के 3 वकीलों ने डीजीपी से की शिकायत
बिना तैयारी सरकार ने लिया निर्णय
दरअसल, स्कूल चालकों से लेकर शिक्षक तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के विरोध में थे लेकिन राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किसी की आपत्ति पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके विपरीत महानगर पालिका सीमा के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में पहले से चल रहे ऑनलाइन प्रवेश इस वर्ष पूरे राज्य में लागू कर दिए गए।
सरकार ने यह अध्ययन भी नहीं किया कि तकनीकी व्यवस्था को संभालने की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं या नहीं। इस गैरजिम्मेदारी का खामियाजा अब छात्र और अभिभावक भुगत रहे हैं। कॉलेज जुलाई में शुरू होने थे लेकिन इस हालत में अब अगस्त पूरा निकलने के आसार हैं।
Class 11th admission process delay in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
Aug 03, 2026 | 06:34 PMकाशी विश्वनाथ में जल्दी दर्शन के नाम पर 4 हजार की ठगी, पुलिस ने ऐसे दिलवाए पैसे वापस; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:32 PMThe Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
Aug 03, 2026 | 06:32 PMभाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
Aug 03, 2026 | 06:28 PMबांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PMविजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













