- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur School Job Fraud 45 Lakh Panchpaoli Police Fir Muslim Education Society
नागपुर में ‘स्थायी नौकरी’ के नाम पर 45.50 लाख की लूट, स्कूल की प्रिंसिपल ने ही रचा जाल
Nagpur School Job Scam: नागपुर में शिक्षक भर्ती घोटाला में स्थायी नौकरी के नाम पर 45.50 लाख की ठगी। स्कूल के संस्थापक और मुख्याध्यापिकाओं समेत 6 पर FIR। पांचपावली पुलिस की जांच जारी।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Chhapparband Muslim Shikshan Sanstha: नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में अल्पसंख्यक छप्परबंद मुस्लिम शिक्षण संस्था द्वारा संचालित स्कूल में 100 प्रतिशत अनुदान के आधार पर लोगों स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 45.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने स्कूल के पदाधिकारियों समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया।
आरोपियों में उक्त संस्था के संस्थापक पापडी बु. जिला भंडारा निवासी लतीफ पठान (70) और अध्यक्ष आरिफ लतीफ पठान (45) के अलावा उपाध्यक्ष व गौसिया प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल, एकता कॉलोनी नागपुर की मुख्याध्यापिका निखत अफरोज, एकतानगर निवासी मोहम्मद अफजल (42), समिति सचिव व जुबेदा पी. स्कूल, वांजरा यशोधरानगर की मुख्यध्यापिका राहिल अमरीन कुरैशी के अलावा लष्करीबाग निवासी अब्दुल गफ्फार अब्दुल सत्तार कुरैशी (78) बताये गये हैं।
100 प्रतिशत अनुदान पर चलाये जाते है स्कूल
जानकारी के अनुसार, लष्करीबाग निवासी फहरीन अफ्शा शेख (41) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें और भाई शेख इरशाद शेख करीम और बहन अमरीन आफ्शा समेत उनके अन्य साथियों को संस्था के तहत चलाये जा रहे स्कूलों में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उन्हें बताया गया कि सभी स्कूल शासन द्वारा 100 प्रतिशत अनुदान पर चलाये जाते हैं, जबकि संस्था को शासन की ओर से कोई अनुदान प्राप्त नहीं होता है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में ‘जहरीला’ हुआ पानी! 1209 गांवों की जांच और 59 नमूने दूषित, गर्मी के साथ अब बीमारियों का बढ़ा खतरा
पुलिस सुरक्षा में सर्वे की तैयारी, रेल परियोजना पर मुआवजा विवाद; किसानों ने कहा- उचित मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं
अब गोबर-गन्ने और कचरे से बनेगी रसोई गैस, जानें कहां बनेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का 300 करोड़ का ये मेगा प्रोजेक्ट
जलगांव रिंग रोड DPR अंतिम चरण में, दोनगाव बनेगा नया विकास केंद्र; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
आरोपियों ने फिर्यादी और उनके रिश्तेदारों से नौकरी के लिए रकम की मांग की। समय-समय पर सभी पीड़ित अपनी ओर से क्षमता के अनुसार, रकम देते रहे लेकिन उन्हें नौकरी नहीं दी गई। यह रकम कुल 45.50 लाख तक पहुंच गयी। अपने साथ हुई धोखाधड़ी समझ आते ही उन्होंने संस्था पदाधिकारियों से रकम वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें कई दिनों तक बरगलाया गया।
यह भी पढ़ें – अशोक खरात का पैर धोने वाली रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, CM फडणवीस ने सफाई सुनने से किया इनकार
परेशान होकर सभी पीड़ित पांचपावली थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में आरोप सही साबित हुए। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पांचपावली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त संस्था द्वारा स्थायी नौकरी नाम पर किसी से रकम लेकर धोखाधड़ी की हो तो बिना झिझक उचित कागजों के साथ पांचपावली थाने पहुंचें और शिकायत दर्ज करायें। जांच जारी है।
Nagpur school job fraud 45 lakh panchpaoli police fir muslim education society
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Eid Al Fitr 2026: दुनिया की 5 सबसे बड़ी और खूबसूरत मस्जिदें, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए
Mar 21, 2026 | 02:51 PMआज तीसरे नवरात्रि पर रवि योग में करें मां चंद्रघंटा की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी, मिलेगी साहस और सफलता
Mar 21, 2026 | 02:45 PMपाकिस्तान क्रिकेट का वर्क कल्चर टॉक्सिक… भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच ने बताया PCB का पूरा सच
Mar 21, 2026 | 02:43 PMईरान और यूक्रेन के बीच फंसा रूस! क्या पुतिन ने अमेरिका को दिया था कोई गुप्त ऑफर? जानें क्या है सच्चाई
Mar 21, 2026 | 02:42 PM780 सीढ़ियां और 1250 फीट की ऊंचाई, मुंब्रा देवी मंदिर में विराजमान है 9 देवियों का अद्भुत रूप, जानें महिमा
Mar 21, 2026 | 02:42 PMपुणे मनपा एक क्लिक में मनपा संपत्तियों का ब्यौरा; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
Mar 21, 2026 | 02:32 PMशख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए इंजॉय किया थिएटर के बाहर हुआ झगड़ा, लोगों ने कहा- एक टिकट में दो शो देख लिए
Mar 21, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














