-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Corporation Pmc New Software Centralized Record Property Management Encroachment Control
पुणे मनपा एक क्लिक में मनपा संपत्तियों का ब्यौरा; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
- Written By: रूपम सिंह
Pune Development Plan News: पुणे मनपा सभी संपत्तियों का केंद्रीकृत डेटा तैयार करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है, जिससे अतिक्रमण, अवैध उपयोग और बकाया समस्याओं पर नियंत्रण संभव होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Pune Municipal Corporation News: पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों में महानगरपालिका की मालिकाना हक वाली सभी संपत्तियों की जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध कराने के लिए मनपा प्रशासन ने नया सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्णय लिया है। इस पहल के जरिए मनपा की सभी संपत्तियों का एक केंद्रीकृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे प्रशासन के किसी भी विभाग को विस्तृत जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
पिछले कुछ वर्षों में शहर का तेजी से विस्तार हुआ है और अलग-अलग क्षेत्रों में मनपा की हजारों संपत्तियां मौजूद हैं। लेकिन अब तक इन सभी संपत्तियों की एकीकृत जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण प्रशासन को यह समझने में कठिनाई होती थी कि किन संपत्तियों का वर्तमान उपयोग क्या है और उनकी स्थिति कैसी है।
इसी समस्या के समाधान के लिए मनपा एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है, जिसमें सभी संपत्तियों का डेटा एकत्र किया जाएगा। इस प्रणाली के जरिए संपत्तियों पर निगरानी रखना भी आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
नागपुर की नरक जैसी सड़कों से परेशान बुजुर्ग का बड़ा कदम; हाई कोर्ट के जज को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार
भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन
ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
यह भी पढ़ें:-पुणे एयरपोर्ट बना ग्लोबल ट्रेड हब: हर साल 51 हजार टन कार्गो की आवाजाही, ऑटोमोबाइल और खेती को मिला बड़ा बूस्ट
अतिक्रमण पर लगेगी रोक
पुणे शहर के नियोजित विकास के लिए विकास आराखडा (डीपी) के तहत खुली जमीनों को आरक्षित किया जाता है। इसके अलावा निर्माण नियमों के अनुसार ‘एमेनिटी स्पेस’, ‘आर-7’ के तहत खुली जगहें, फ्लैट्स और कुछ स्थानों पर इमारतें भी मनपा को सौंपी जाती हैं। ये संपत्तियां पहले संपत्ति विभाग के पास आती है, लेकिन बाद में उन्हें खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, सास्कृतिक विभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंप दिया जाता है।
इसी वजह से सभी संपत्तियों का डेटा एक जगह उपलब्ध नहीं हो पाता। इस अव्यवस्था के कारण कई बार अतिक्रमण, अवैध उपयोग, लीज खत्म होने के बाद भी कब्जा बने रहना, समय पर नवीनीकरण न होना और किराया बकाया जैसी समस्याएं सामने आती है।
Pune municipal corporation pmc new software centralized record property management encroachment control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील
Jun 24, 2026 | 03:36 PMभंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 03:35 PMतुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
Jun 24, 2026 | 03:35 PMबड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
Jun 24, 2026 | 03:31 PMअभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका! विदेश यात्रा की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से अदालत का साफ इनकार
Jun 24, 2026 | 03:31 PMग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी
Jun 24, 2026 | 03:30 PMप्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Jun 24, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













