- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Pachora Jamner Bodwad Broad Gauge Rail Project Compensation Dispute
पुलिस सुरक्षा में सर्वे की तैयारी, रेल परियोजना पर मुआवजा विवाद; किसानों ने कहा- उचित मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं
Farmers Protest Maharashtra: पाचोरा-जामनेर-बोदवड ब्रॉडगेज रेल परियोजना मुआवजे के विवाद में अटक गई है। किसानों ने 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 4 गुना मुआवजा व सर्विस रोड-अंडरपास की गारंटी मांगी है।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalgaon Land Acquisition Compensation ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon Land Acquisition Compensation: जलगांव पाचोरा-जामनेर-बोदवड ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना अब पूरी तरह से ‘मुआवजे के मोड’ पर आकर रुक गई है। बोदवड तहसील में जमीन अधिग्रहण और नापी (सर्वे) को लेकर बुलाई गई तीसरी आधिकारिक बैठक भी बेनतीजा रही।
प्रशासन जहां 24-25 मार्च से पुलिस सुरक्षा के बीच सर्वे शुरू करने की चेतावनी दे रहा है, वहीं किसानों ने ‘उचित मुआवजा नहीं, तो जमीन नहीं का कड़ा रुख अपना लिया है।
अधिकारियों की चेतावनी और किसानों का ‘दो टूक’ जवाब: बैठक में रेलवे के कार्यकारी अभियंता शंभू चौधरी ने साफ किया कि यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है और कानून के तहत काम आगे बढ़ाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी युद्ध का असर: एक्सपोर्ट ठप, पुणे और नाशिक के प्याज किसानों पर संकट , दाम गिरे
बेमौसम बारिश ने सोलापुर के अंगूर बाग बर्बाद किए, मंत्री आशीष शेलार ने किया मुआयना
नवी मुंबई: ड्रग तस्करों का नया पैंतरा! नाबालिगों के कंधे पर बंदूक रख कर रहे तस्करी, 12 लाख का गांजा बरामद
780 सीढ़ियां और 1250 फीट की ऊंचाई, मुंब्रा देवी मंदिर में विराजमान है 9 देवियों का अद्भुत रूप, जानें महिमा
इस पर बोदवड, नाडगांव, सोनोटी और सालशिंगी के किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उन्हें 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 4 गुना मुआवजा चाहिए।
रेल लाइन से खेत दो हिस्सों में बंट जाएंगे, इसलिए उन्हें सर्विस रोड और अंडरपास की लिखित गारंटी दी जाए, सिंचित जमीन का मूल्यांकन उसी आधार पर किया जाना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश
- किसानों में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक और सांसद के प्रति भी भारी नाराजगी है।
- किसानों का आरोप है कि पिछले 2-3 वर्षों से वे अपनी मांगों को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन राजनीतिक स्तर पर उन्हें केवल आश्वासन मिले हैं, समाधान नहीं।
- यही कारण है कि अब किसान किसी भी ‘मौखिक’ वादे पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं।
अब कलेक्टर की ‘अग्निपरीक्षा’
इस पूरे विवाद को सुलझाने के लिए अब जिला कलेक्टर रोहन घुगे की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। 24 तारीख की प्रस्तावित नापी से पहले होने वाली यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जलगांव रिंग रोड DPR अंतिम चरण में, दोनगाव बनेगा नया विकास केंद्र; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
यदि इस बैठक में मुआवजे और सुविधाओं पर कोई ठोस लिखित समझौता नहीं होता, तो क्षेत्र में प्रशासन और किसानों के बीच सीधा टकराव होने की आशंका है।
Pachora jamner bodwad broad gauge rail project compensation dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम, इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी; मांगे 15 करोड़
Mar 21, 2026 | 03:26 PMडेब्यू मैच में दुनिया को दिखाया हुनर, 15 साल की महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड
Mar 21, 2026 | 03:26 PM‘कोई रिस्क नहीं लूंगा…’, कभी खुशी कभी गम 2 पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, टूटे फैंस के सपने
Mar 21, 2026 | 03:23 PMTriumph ला रही सस्ती 350cc बाइक्स, Royal Enfield को देगी सीधी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च
Mar 21, 2026 | 03:19 PMईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका-इजरायल का भीषण हमला, क्या अब शुरू होगी ‘परमाणु जंग’?
Mar 21, 2026 | 03:19 PMगणगौर पर्व आज,गणगौर पूजा के समय जरूर गाएं ये आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फल
Mar 21, 2026 | 03:16 PMखाड़ी युद्ध का असर: एक्सपोर्ट ठप, पुणे और नाशिक के प्याज किसानों पर संकट , दाम गिरे
Mar 21, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













