-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Ravi Yog Maa Chandraghanta Puja Third Day Navratri 2026 Success Courage
आज तीसरे नवरात्रि पर रवि योग में करें मां चंद्रघंटा की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी, मिलेगी साहस और सफलता
- Written By: सीमा कुमारी
Ravi Yog Puja: आज तीसरे नवरात्रि के दिन रवि योग का विशेष योग बन रहा है। यह दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से न केवल हर मनोकामना पूरी होती है।

मां चंद्रघंटा (सौ.AI)
Maa Chandraghanta: आज 21 मार्च चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। जो मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित हैं। पौराणिक ग्रंथों में मां चंद्रघंटा को अलौकिक शक्तियां दिलाने वाली देवी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भय, दुख, रोग और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। भक्तों को साहस और निर्भयता प्राप्त होती है तथा जीवन की बाधाएं समाप्त होती है।
मां चंद्रघंटा की इस योग में करें उपासना
ज्योतिषयों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। रवि योग रात 12 बजकर 37 मिनट से लेकर 22 मार्च की सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप माता चंद्रघंटा की पूजा-उपासना कर सकते हैं।
मां चंद्रघंटा की पूजन विधि
इस दिन सबसे पहले एक साफ स्थान पर पीला वस्त्र बिछाकर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पास में कलश स्थापित कर उस पर नारियल रखें। चंदन, रोली, हल्दी, फूल, दूर्वा आदि से मां का पूजन करें। मां को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
सम्बंधित ख़बरें
8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र
इस दिन ”ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” या ”ऊं चंद्रघंटायै नमः” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से विशेष लाभ मिलता है।
करें ये विशेष उपाय
इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई और खीर अति प्रिय मानी जाती है। भोग लगाने के बाद इसे छोटी कन्याओं को बांटना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
पूजा के समय घंटी या शंख जरूर बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है।
पूरे दिन गुस्सा, ईर्ष्या और नकारात्मक सोच से दूर रहें. मां चंद्रघंटा की पूजा में शुद्ध मन बहुत जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें:- किस दिन है महाअष्टमी और कब मनाई जाएगी राम नवमी? अभी नोट कर लें सही डेट!
मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व और लाभ:
साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि: माँ चंद्रघंटा की उपासना से साधक में अद्भुत आत्मबल और साहस का संचार होता है, जिससे वह कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनता है।
नकारात्मकता का नाश: उनके घंटे की दिव्य ध्वनि और स्वरूप नकारात्मक शक्तियों, बुरी ऊर्जाओं और भय को दूर करता है।
शत्रुओं पर विजय: पौराणिक कथाओं के अनुसार, माँ ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए उनकी पूजा से शत्रुओं पर विजय और सफलता प्राप्त होती है।
मानसिक शांति और स्थिरता: यह रूप मन को केंद्रित और शांत करने में मदद करता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शुभता और सौभाग्य: इनकी कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है, और साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं।
Ravi yog maa chandraghanta puja third day navratri 2026 success courage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल की चोट पर बॉलिंग कोच ने साईराज बहुतुले ने दिया बड़ा अपडेट
Aug 10, 2026 | 11:03 AM73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
Aug 10, 2026 | 11:02 AMभारत माता की जय- वंदे मातरम के नारों से गूंजा चौमुहां, तिरंगा बाइक यात्रा को कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Aug 10, 2026 | 10:58 AMछत से गिर रहा प्लास्टर; जर्जर इमारत में इलाज या जान का जोखिम? 360 लोहे के खंभों के सहारे भंडारा जिला अस्पताल
Aug 10, 2026 | 10:56 AMविश्व आदिवासी दिवस पर खंडवा में निकली विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा, दिखी संस्कृति की झलक
Aug 10, 2026 | 10:54 AMPK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!
Aug 10, 2026 | 10:52 AMरांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO
Aug 10, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














