- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Sbl Explosives Found Dosar Bhavan Chowk No Barcode Investigation
SBL कंपनी का विस्फोटक नागपुर के रिहायशी इलाके में कैसे आया? PESO और ATS की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Nagpur SBL Explosives News: नागपुर के दोसर भवन चौक पर मिले विस्फोटक मामले में बड़ा खुलासा। जिलेटिन की छड़ियों पर नहीं है बारकोड और बैच नंबर। एटीएस और पेसो जांच में जुटे।
- Written By: प्रिया जैस

दोसर भवन पर मिले विस्फोटक की जांच (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur SBL Energy Explosives: नागपुर के दोसर भवन चौक पर मंगलवार को मिले विस्फोटक का मामला और गंभीर होता जा रहा है। रिहायशी इलाके में इस तरह विस्फोटक मिलने से वैसे भी नागिरक दहशत में हैं। पुलिस ने विस्फोटक का पता लगाने के लिए जांच शुरू की लेकिन इस जांच में और भी बड़ा खुलासा हुआ है। जो विस्फोटक बरामद किए गए उनमें न तो बैच नंबर था और न ही बारकोड।
ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर विस्फोटक लाने वाले का सुराग कैसे मिलेगा? ज्ञात हो कि मंगलवार को दोसर भवन चौक के समीप रहने वाले प्रा. उज्ज्वल लांजेवार के घर के सामने झाड़ियों में थैलियां बरामद हुईं। इन थैलियों में 58 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन थीं। पुलिस ने बीडीडीएस की मदद से विस्फोटक सामग्री को मैग्जीन में सुरक्षित जब्त कर लिया।
SBL एनर्जी कंपनी का एक्सप्लोसिव
शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि विस्फोटक SBL एनर्जी एक्सप्लोसिव कंपनी से निकला था। पुलिस ने SBL से डिस्ट्रिब्यूटरों को भेजे गए स्टॉक की जांच शुरू की। कंपनी से निकलने वाली जिलेटिन की छड़ियों में बारकोड होता है जिससे उसके उत्पादन का पता चलता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहू के लिए चाणक्य बने शरद पवार’, सुनेत्रा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए पर्दे के पीछे निभाई अहम रणनीतिक भूमिका
Pune में पानी पर सख्ती, 15% कटौती से बढ़ी चिंता; कम मानसून की चेतावनी
फडणवीस सरकार का बड़ा कदम: 1 महीने में नियुक्त होगा सलाहकार, वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट से बदलेगी जिलों की किस्मत
बच्चों से कराया जा रहा SIR, पढ़ाई छोड़ गांव-गांव घूम रहे स्कूली छात्र! वर्धा से सामने आया सनसनीखेज मामला
बारकोड से यह पता लगाया जा सकता है कि आखिर विस्फोटक किसे बेचा गया। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि बरामद की गई जिलेटिन की छड़ियों में बारकोड भी नहीं था। अब लगता है, ये विस्फोटक अवैध तरीके से कंपनी के बाहर निकले हैं।
2 दिन पहले पेसो ने की थी जांच
जानकारी मिली है कि सोमवार को ही पेसो के अधिकारियों ने एसबीएल कंपनी का मुआयना किया था। इसमें कंपनी में पड़े स्टॉक और सप्लाई की गई सामग्री की भी जांच की गई। सारा रिकॉर्ड सही था। दूसरे ही दिन दोसर भवन चौक पर इसी कंपनी का विस्फोटक मिलना आश्चर्य की बात है। उस पर भी बारकोड या बैच नंबर न हो तो मामला और गंभीर हो जाता है।
लावारिस स्थिति में बरामद किया गया विस्फोटक एसबीएल कंपनी का होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पुलिस के एसपी हर्ष पोद्दार और एडिश्नल एसपी अनिल मस्के ने दल-बल के साथ कंपनी का मुआयना किया। कंपनी में रखा सारा माल सुरक्षित था। कुछ भी संदिग्ध गतिविधि पुलिस को नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें – बच्चों से कराया जा रहा SIR, पढ़ाई छोड़ गांव-गांव घूम रहे स्कूली छात्र! वर्धा से सामने आया सनसनीखेज मामला
सभी एजेंसियां लगीं काम पर
विस्फोटक की जांच में सभी एजेंसियां काम पर लग गई हैं। सिटी पुलिस पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के माध्यम से कंपनी में विस्फोटक उत्पादन और आपूर्ति का पता लगा रही है। प्रकरण संवेदनशील होने के कारण एटीएस की टीम भी जांच में जुट गई है। सिटी पुलिस और इंटेलिजेंस के साथ एटीएस का समन्वय जारी है। डीसीपी राहुल मदने ने बताया कि पुलिस हर एंगल से प्रकरण की जांच कर रही है।
लांजेवार के घर पर लगे कैमरे में वह परिसर कवर नहीं होता जहां विस्फोटक मिला है, इसीलिए आसपास के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पकड़े जाने के डर से विस्फोटक वहां छोड़े जाने की संभावना है। डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ियों में बारकोड और बैच नंबर न होने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच भी पेसो द्वारा की जाएगी।
Nagpur sbl explosives found dosar bhavan chowk no barcode investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SBL कंपनी का विस्फोटक नागपुर के रिहायशी इलाके में कैसे आया? PESO और ATS की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Apr 09, 2026 | 01:16 PM‘बहू के लिए चाणक्य बने शरद पवार’, सुनेत्रा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए पर्दे के पीछे निभाई अहम रणनीतिक भूमिका
Apr 09, 2026 | 01:14 PMPune में पानी पर सख्ती, 15% कटौती से बढ़ी चिंता; कम मानसून की चेतावनी
Apr 09, 2026 | 01:13 PMIPL 2026: गुजरात से मिली हार के बाद Axar Patel ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कहा- हार से निराश नहीं…
Apr 09, 2026 | 01:12 PMफडणवीस सरकार का बड़ा कदम: 1 महीने में नियुक्त होगा सलाहकार, वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट से बदलेगी जिलों की किस्मत
Apr 09, 2026 | 01:03 PMगांव बसा नहीं…आधे-अधूरे सीजफायर पर नाचने लगे पाकिस्तानी, शहबाज-मुनीर के लिए की नोबेल पुरस्कार की मांग
Apr 09, 2026 | 01:03 PMबच्चों से कराया जा रहा SIR, पढ़ाई छोड़ गांव-गांव घूम रहे स्कूली छात्र! वर्धा से सामने आया सनसनीखेज मामला
Apr 09, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM










