- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Riots Injured Person Died In Hospital Was On Ventilator For Last 6 Days
Nagpur Violence: आखिर हिंसा ने ले ही ली एक व्यक्ति की जान, घायल शख्स की अस्पताल में मौत, 6 दिनों से था वेंटिलेटर पर
नागपुर में 17 तारीख को हुए दंगे में घायल 40 साल के इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। बता दें कि हिंसा के दिन उन्हें गंभीर अवस्था में रेलवे स्टेशन के पास घायल पाया गया था।
- Written By: आंचल लोखंडे

आखिर हिंसा ने ले ही ली एक व्यक्ति की जान। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में 17 तारीख को हुए दंगे में घायल 40 साल के इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। बता दें कि हिंसा के दिन उन्हें गंभीर अवस्था में रेलवे स्टेशन के पास घायल पाया गया था। इरफान के सिर में गंभीर चोटें आई थी और एक पैर ‘फ्रैक्चर’ हो गया था। वह नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी जाने वाली ट्रेन पकड़ने गए थे। घायल अवस्था में पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां वे पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह इरफान अंसारी जिंदगी की जंग हार गए।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इरफान अंसारी की इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अंसारी को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंसारी सोमवार रात करीब 11 बजे घर से नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन यात्रा के लिए निकले थे। यह इलाका हिंसा से प्रभावित था जिसमें वह घायल हो गए।
कौन है इरफान अंसारी?
17 मार्च को इरफान अंसारी नागपुर रेलवे स्टेशन से एक बजे इटारसी जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। वह सोमवार को रात के करीब 11 बजे अपने घर से निकले थे। बड़े नवाज नगर के निवासी इरफान अंसारी ‘वेल्डर’ का काम करते थे। इरफान के भाई इमरान ने उनकी हालत के बारे में बताया था कि इरफान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और एक पैर ‘फ्रैक्चर’ हो गया है। सिर में आई गंभीर चोटों की वजह से इरफान को शुरू से ही वेंटिलेटर में रखा गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान बचा पाने में नाकाम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
नागपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दे: इमरान सानी
नागपुर हिंसा में मृत इरफान अंसारी के भाई इमरान सानी ने कहा कि हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हम नहीं बचा पाए, डॉक्टरों ने उसका अच्छा इलाज किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। मेरा भाई इरफान अंसारी ऑटो में बैठकर इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए निकला था। बीच में ऑटो वाले ने उससे कहा कि वह (ऑटो वाला) आगे नहीं जाएगा क्योंकि माहौल ठीक नहीं है। फिर मेरे भाई ने रेलवे स्टेशन तक पैदल जाने का फैसला किया। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर इतना हमला किया कि वह बेहोश हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, पैर फ्रैक्चर हो गया, पीठ में चोट आई। उसने कहा कि उस पर पब्लिक ने हमला किया। हम आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करते हैं। भविष्य में किसी के साथ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार न हो।
#WATCH | Nagpur violence | Imran Sani, brother of deceased Irfan Ansari, says, ” We tried our best to save him but we couldn’t, doctors treated him well, but they couldn’t save him. My brother Irfan Ansari had left for Itarsi Junction Railway Station in an auto. In between auto… https://t.co/NBOPrpvWsJ pic.twitter.com/Q8d8urXkPM — ANI (@ANI) March 22, 2025
कैसे भड़की दंगे की आग?
बता दें कि मध्य नागपुर के महल इलाके में 17 मार्च की शाम करीब 07:30 बजे हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। हिंसा के दौरान DCP स्तर के 3 अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इलाके में यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों के आंदोलन के दौरान पवित्र आयत लिखी चादर जलाई गई थी। हिंसा के इस मामले में अब तक कुल 105 लोग पकड़े गए हैं। नागपुर हिंसा के मामले में 10 नाबालिगो को भी हिरासत में लिया गया हैं।
Nagpur riots injured person died in hospital was on ventilator for last 6 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM












