- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Prabhag 13 Development Slum Politics Ticket War 2025
नागपुर प्रभाग क्रमांक 13: मूलभूत सुविधाओं के साथ स्थायी विकास, स्लम की समस्याएं हल करने का प्रयास
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Ward 13 Politics: नागपुर प्रभाग 13 में स्लम बनाम विकास, टिकट की तगड़ी लड़ाई और विधायक पुत्र के उतरने से चुनाव हाई-प्रोफाइल होने के संकेत। जानिए पूरा समीकरण।

नागपुर प्रभाग क्रं. 13 (डिजाइन फोटो)
Prabhag 13 Election: अंबाझरी और हिलटॉप जैसे रिहायशी इलाकों के प्रभाग-13 में काफी स्लम क्षेत्र होने के कारण जहां मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया वहीं स्थायी विकास करने का भी प्रयास किए जाने का दावा पूर्व पार्षदों ने किया। उनके अनुसार स्लम क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं होती हैं। यहां तक कि प्रति दिन की समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है।
सीमित समय में इन समस्याओं को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया गया है। पूर्व पार्षद परिणीता फूके ने कहा कि हेल्थ, शिक्षा, घरकुल को लेकर इस प्रभाग में काफी कार्य किया है। प्रभाग के संजयनगर स्लम को कुछ समय पहले हटाया जाना था किंतु यहां के लोगों को घरकुल योजना का लाभ देकर स्थायी हल निकाला गया। प्रभाग में न केवल यूपीएचसी सेंटर लाए गए बल्कि इंदिरा गांधी अस्पताल में आधुनिकीकरण कर मरीजों को इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
स्लमवासियों को पट्टे वितरण
अब जल्द ही प्रभाग के स्लमवासियों को पट्टे वितरण किए जाएंगे। डागा लेआउट में एक एसटीपी प्लांट लगाया है। दूसरा एसटीपी प्लांट काचीमेट में लगाया जाना है। शिक्षा के क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित अंग्रेजी माध्यम की स्कूल के तहत एक स्कूल इसी प्रभाग में लाने में सफलता मिली है। रामनगर स्कूल के अलावा गांधीनगर स्कूल का भी कायाकल्प किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
नागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
जलालखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
समस्याओं से जूझ रहा स्लम
एक ओर जहां सत्ता में रहे भाजपा के पार्षद प्रभाग के हरसंभव विकास को साधने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिद्वंद्वी रहे प्रत्याशियों की ओर से इसे कोरा चुनावी स्टंट करार दिया है। प्रत्याशियों का मानना है कि अब निकट भविष्य में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में विकास के दावे किए जा रहे हैं किंतु आलम यह है कि प्रभाग में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा स्लम में है। केवल 30 प्रतिशत ही विकसित क्षेत्र है।
इस विकसित क्षेत्र में ही सुविधाएं दिखाई दे रही हैं, जबकि स्लम में अभी भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कुछ पूर्व पार्षद तो ऐसे हैं कि उनसे मिलने के लिए समय लेना होता है। इसके बावजूद उनसे मिलना संभव नहीं हो पाता है तो उनसे समस्याओं को सुलझाने की आशा किस तरह से होगी। पांढराबोडी, सुदामनगरी, हजारी पहाड़ जैसे इलाकों में तो प्रन्यास की ओर से कोई काम ही नहीं किया गया। चूंकि यह पूरा एरिया प्रन्यास के अधिकार क्षेत्र में है। ऐसे में प्रन्यास से भी विकास निधि लाई जानी चाहिए थी।
वर्ष 2017 की स्थिति
| जीतने वाले प्रत्याशी | वोट्स | दूसरे नंबर के प्रत्याशी | वोट्स |
|---|---|---|---|
| अमर बागड़े | 11,247 | विलास भालेकर | 6,096 |
| रूतिका मसराम | 12,843 | पद्मा उईके | 8,022 |
| परिणीता फूके | 12,961 | संजय सरायकर | 6,805 |
| वर्षा ठाकरे | 12,310 | कमलादेवी यादव | 6,329 |
टिकट के दावेदार
कांग्रेस :- केतन ठाकरे, अमर बागड़े, राजू वासनिक, प्रिया फूके, उमेश पिपले, संजय सरायकर, कमलादेवी यादव।
भाजपा :-परिणीता फूके, वर्षा ठाकरे, विजय डोंगरे, विपिन गिरडे, योगेश पाचपोर, रूतिका मसराम।
प्रभाग में मतदाताओं का समीकरण
| वर्ग | जनसंख्या |
|---|---|
| कुल जनसंख्या | 62,882 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 15,143 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 5,666 |
| ओबीसी | 28,000 |
| मुस्लिम | 10,000 |
आरक्षण लॉटरी के बाद स्थिति
13-अ अनुसूचित जाति (पुरुष)
13-ब अनुसूचित जनजाति (महिला)
13-क ओबीसी (महिला)
13-ड सर्वसाधारण (पुरुष)
मैदान में विधायक पुत्र
वर्तमान में प्रभाग 13 में भले ही चारों पार्षद भाजपा के रहे हों किंतु अब निकट भविष्य के चुनाव में पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे के पुत्र केतन ठाकरे के चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केतन ने शहर कांग्रेस कमेटी में इसी प्रभाग से चुनाव लड़ने का फॉर्म भी भरा है।
ऐसे में यदि चुनाव मैदान में विधायक पुत्र उतरते हैं तो यह काफी हाई-प्रोफाइल चुनाव होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, जबकि पश्चिम से उनके पिता ही विधायक हैं। भले ही प्रभाग से चारों पार्षद भाजपा के रहे हों किंतु हाल ही में भाजपा के पूर्व पार्षद अमर बागड़े ने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
यह भी पढ़ें – 26/11 का हीरो बनेगा महाराष्ट्र का नया DGP, सरकार ने की सिफारिश! अब मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
ऐसे में भाजपा को यहां पर सेंध लगने से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो गत चुनाव में राकां ने ताकत से चुनाव लड़ा था किंतु वर्तमान में राकां 2 गुटों में बंट गई है जिसका कांग्रेस को लाभ हो सकता है।
…तो फूके परिवार की बहू रानियों में टक्कर
जानकारों के अनुसार फूके परिवार की एक बहू प्रिया फूके ने कांग्रेस से टिकट मांगा है, जबकि दूसरी बहू पहले से भाजपा की पार्षद रही हैं। यदि परिणीता फूके दूसरी बार भी चुनाव मैदान में रहती हैं तो संभवत: उनकी टक्कर प्रिया फूके से हो सकती है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस इसी तरह की चुनौती देने की तैयारी में है।
दूसरी ओर विशेष रूप से प्रभाग की 2 सीटें ऐसी हैं जहां पर यदि तालमेल रहा तो दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में आ सकती हैं। प्रभाग 13अ में भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी मैदान में थे किंतु एनसीपी ने कांग्रेस का गेम बिगाड़ दिया था। कांग्रेस का प्रत्याशी यहां पर 5,151 वोटो से हारा था और इतने ही 5,158 वोट एनसीपी के प्रत्याशी ने लिए थे। इसी तरह से प्रभाग 13ब में कांग्रेस का प्रत्याशी 4,821 वोट से हारा था और इतने ही 4,842 वोट बसपा के प्रत्याशी ने लिए थे।
Nagpur prabhag 13 development slum politics ticket war 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Jun 08, 2026 | 01:42 PMमुंबई में बंदूकों पर ‘नो एंट्री’; पुलिस ने रद्द किए 524 हथियार लाइसेंस, ढाई साल में सिर्फ 87 को हरी झंडी
Jun 08, 2026 | 01:31 PMभामरागढ़ में पुलिया निर्माण पर विवाद, व्यापारियों ने अनियमितता की जांच की मांग उठाई
Jun 08, 2026 | 01:29 PMफिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Jun 08, 2026 | 01:29 PMराज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने दी संपत्ति की जानकारी, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं है दर्ज
Jun 08, 2026 | 01:27 PMWork life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
Jun 08, 2026 | 01:24 PMवंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
Jun 08, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













