CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय का फिल्मी अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चेन्नई में 300 नई बसों का उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के साथ बस में सफर किया।
CM Vijay's filmy style: After flagging off the bus, he traveled in it with the general public; video goes viral.
सीएम विजय बस यात्रा पर (फोटो सोर्स- @ActorVijayTeam)
Published on: 
Updated on: 

CM Joseph Vijay Bus Ride Chennai: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय इन दिनों अपने फिल्मी स्टाइल की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हैं। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य में लगातार फिल्मी अंदाज मे फैसले ले रहे हैं। गुरुवार को CM विजय ने चेन्नई में लोगों के लिए 300 नई बसों का उद्घाटन किया। इसके बाद विजय एक बस में लोगों के साथ सफर का आनंद लिया। इस दौरान बस में बैठे यात्री लगातार उनका वीडियो बना रहे थे। विजय का बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यात्रियों के साथ की यात्रा

दो साल पहले ही आस्तित्व में आई विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने के बाद से ही विजय विपक्षी हमलों का सामना करते हुए अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। गुरुवार को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की ओर से लोगों के लिए उन्होंने 300 नई CNG और डीजल बसों का उद्धघाटन किया और यात्रियों के साथ बस में सफर भी किया।

फिल्मी स्टाइल में ले रहे फैसले

राजनीति में आने से पहले थलापति विजय फिल्मों में भी ऐसे ही ऐक्शन में नजर आते थे, लेकिन बीते महीने विधानसभा चुनावों में दिग्गजों को हराकर तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम विजय लगातार जनता के हित में फिल्मी स्टाइल में फैसले लेते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही विजय ने राज्य में ड्रग माफिया और महिला सुरक्षा को लेकर कानून बनाया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के रोजगार को लेकर भी नई पहल की थी।

शपथ के साथ ही शुरू हुआ विवाद

हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही उन पर सवाल उठाने लगे। शपथ ग्रहण के दौरान वंदे मातरम और राष्ट्रगान बजाने पर सवाल उठाया था। विपक्ष द्वारा हमला करने के बाद सीएम विजय ने विधानसभा सत्र के पहले ही दिन फिर से राष्ट्रगान बजवाया। सीएम विजय के इस रवैये पर डीएमके ने उनकी आलोचना भी की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com