- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Reprimanded Those Who Were Bursting Crackers From Bullet Issued Challan Of 80 Thousand Rupees
बुलेट से ‘पटाखेबाजी’ करने वालों को नागपुर पुलिस ने काट दिए 80 हजार के चालान
बुलेट गाड़ी पर ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर लगाकर शहर में ‘पटाखेबाजी’ कर रहे युवकों की गैंग को ट्रैफिक पुलिस ने 80,000 रुपये का फटका लगा दिया। पिछले कई दिनों से यह गैंग शहर में उत्पात मचा रही थी।
- Written By: अभिषेक सिंह

डीसीपी अर्चित चांडक (सोर्स-सोशल मीडिया)
नागपुर: बुलेट गाड़ी पर ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर लगाकर शहर में ‘पटाखेबाजी’ कर रहे युवकों की गैंग को ट्रैफिक पुलिस ने 80,000 रुपये का फटका लगा दिया। पिछले कई दिनों से यह गैंग शहर में उत्पात मचा रही थी। सोशल मीडिया के जरिए डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक को इसकी शिकायत मिली। उन्होंने विभाग को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद इन ‘पटाखेबाजों’ को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला गया।
डीसीपी चांडक ने बताया कि युवकों का यह समूह रोजाना बुलेट बाइक पर सवार होकर सड़कों पर निकलता था। उनकी बाइक पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगे हुए थे जिससे न सिर्फ भयानक आवाज होती थी बल्कि पटाखे भी फोड़े जाते थे। शहरभर में इन युवकों ने उत्पात मचा रखा था। इंस्टाग्राम पर पुलिस को इसकी शिकायत मिली। पहले एमआईडीसी जोन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाद में पता चला कि युवक अलग-अलग इलाकों के हैं लेकिन समूह बनाकर यह काम करते थे, इसलिए अन्य जोन को भी सक्रिय किया गया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की तबीयत बिगड़ी, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पेपर लीक मामला: कोचिंग माफिया-बोर्ड अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा? विभाग की खामोशी पर सवाल
लव ट्रायंगल में नागपुर का ‘महल’ बना रणक्षेत्र, नशे में धुत युवकों ने तलवारों से फोड़ीं गाड़ियां, 6 आरोपी अरेस्ट
विदर्भ में गहराता जल संकट: 4 महीने में 23% गिरा बांधों का जलस्तर, क्या नागपुर में मचेगा पानी के लिए हाहाकार?
नागपुर IAS ट्रेनिंग सेंटर का बुरा हाल: फंड लौटा और जमीन भी नहीं मिली; क्या विदर्भ के छात्रों का सपना होगा चूर?
डीसीपी ने बताया कि वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही थी। एक युवक के पकड़े जाने पर उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला गया। युवकों ने इंस्टा पर अपना अकाउंट बना रखा था जिसमें इसी तरह के 50 से 60 वीडियो दिखाई दिए। पुलिस ने एक-एक युवक की पहचान कर 15 बुलेट बाइक जब्त कीं। सभी पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। एक भी युवक वीडियो में हेलमेट पहने दिखाई नहीं दिया उस पर रैश ड्राइविंग भी की जा रही थी, इसलिए मोटर व्हीकल एक्ट की विविध धाराओं के तहत चालान कार्रवाई की गई।
साइलेंसर निकालने के बाद छोड़ी गाड़ियां
सभी गाड़ियों से मॉडीफाइड साइलेंसर निकालने के बाद ही वाहन छोड़े गए। करीब 80,000 रुपये के चालान वसूले गए हैं। युवाओं से अपील है कि इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें। साइलेंसर और पटाखों की आवाज से वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों को दिक्कत होती है। अपनी मौजमस्ती के लिए अन्य को परेशान न करें। पुलिस मॉडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है जिसमें बाइक जब्त होने के साथ-साथ चालान की कार्रवाई भी होगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के रायगढ़ में झरने में डूबने से 22 वर्षीय महिला की मौत, परिवार के साथ गई थी घूमने
Nagpur police reprimanded those who were bursting crackers from bullet issued challan of 80 thousand rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजपाल यादव ने बेल पर जेल से बाहर आते ही दिया बड़ा बयान, बोले- मैं चलती-फिरती चेक बुक हूं
Feb 27, 2026 | 08:57 AMथायराइड से स्ट्रेस तक की छुट्टी कर देगा सिर्फ यह 1 योगासन, जानें करने का सही तरीका
Feb 27, 2026 | 08:51 AMगुरुग्राम में आधी रात गोलियों की गूंज, फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, STF ने 3 शूटर दबोचे
Feb 27, 2026 | 08:39 AMआज का मौसम: सर्दी अभी गई नहीं! 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, Delhi-UP में बढ़ेगी तपिश; पढ़ें IMD अपडेट
Feb 27, 2026 | 08:30 AMशहापुर के वाशाला जंगल में मरा मिला तेंदुआ, पंजे काटकर ले गए शिकारी
Feb 27, 2026 | 08:24 AMपूर्वी कांगो में सामूहिक कब्रें मिलने से मचा हड़कंप, विद्रोही समूह M23 पर जताया जा रहा शक, 171 शव बरामद
Feb 27, 2026 | 08:19 AMसुबह जल्दी उठना वाकई सफल बनाता है या सिर्फ थकाता है? जानिए क्या कहती है साइंस
Feb 27, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














