-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Raids Two Locations Arrests Eight Gamblers
Nagpur : 2 स्थानों पर पुलिस की छापेमारी जुआ खेलते धराए 8 जुआरी
नागपुर में क्राइम ब्रांच और हुड़केश्वर पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

नागपुर. क्राइम ब्रांच और हुड़केश्वर पुलिस ने 2 स्थानों पर छापेमारी करके जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को दबोचा. पहली कार्रवाई हुड़केश्वर पुलिस ने गुरुकुंजनगर के गार्डन में की. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक मैदान में जुआ खेल रहे हैं. तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में रहने वाले प्रशांत बबनराव तुपकर 35, गजानननगर, हुड़केश्वर निवासी प्रफुल शंकरराव वानखेड़े 37, आकाशनगर, मानेवाड़ा निवासी रामनिरंजन रामदेव शाहू 33 और वैष्णव मातानगर, गोंडवाना चौक निवासी प्रशिक मंसाराम खोब्रागड़े 29 को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा. आरोपियों से दांव पर लगे 8,100 रुपये नकद, 3 दोपहिया और अन्य सामान सहित 1.83 लाख का माल जब्त किया.
दूसरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में की. पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगानगर झोपड़पट्टी के समीप झाड़ियों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. पुलिस ने छापा मारकर परिसर में रहने वाले महेंद्र रामदयाल ठाकरे 30, सुनील काशीप्रसाद द्विवेदी 39, नरेंद्र राममूर्ति मिश्रा 28 और जगदीशनगर निवासी विक्रम सिंह प्रताप सिंह नेगी 30 को पकड़ा. उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने आरोपियों से नकद 5,700 रुपये, 3 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और अन्य सामान सहित 2.75 लाख रुपये का माल जब्त किया. दोनों कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुगारबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
Nagpur police raids two locations arrests eight gamblers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMAgra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PMपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
Jul 08, 2026 | 10:43 PMजबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM














