-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nagbhid Broad Gauge Will Speed Up Coal Transportation
नागपुर-नागभीड ब्रॉडगेज: कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार, 22 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी तय
- Written By: पूजा सिंह
Nagpur News: 2,380 करोड़ की नागपुर–नागभीड ब्रॉडगेज परियोजना मार्च 2026 तक पूरी होगी। यह रूट कोयला परिवहन के लिए शॉर्टकट बनकर 22 घंटे की दूरी को केवल 4 घंटे में तय करने में सहायक होगा।

नागपुर-नागभीड ब्रॉडगेज
Nagpur-Nagbhid Broad Gauge: महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (महा रेल) द्वारा 2,380 करोड़ का नागपुर–नागभीड ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत कोयला परिवहन में तुरूप का इक्का साबित होगा। इसकी वजह है कि 22 घंटे की दूरी को इस शार्टकट रेल रूट के माध्यम से केवल 4 घंटे में पूरी कर लिया जाएगी।
जानकारी के अनुसार, परियोजना का पहला चरण मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य नागपुर–नागभीड रेल सेक्शन को पूरी तरह ब्रॉडगेज में परिवर्तित करना है, ताकि यात्री एवं माल परिवहन दोनों को गति मिल सके। इससे न केवल रेल संचालन की दक्षता बढ़ेगी बल्कि औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
1,400 करोड़ से 2,380 करोड़ पहुंची लागत
इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत 1,400 करोड़ थी लेकिन अब यह बढ़कर ₹2,380 करोड़ तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
जानकारों की मानें तो इसके मुख्यत 3 कारण हैं. पहला वन विभाग द्वारा सुझाए गए वन्यजीव संरक्षण उपायों का कार्यान्वयन, दूसरा स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी और तीसरा परियोजना के कार्यान्वयन में देरी।
हालांकि महा रेल अब तक 2,025 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं पूरी कर चुका है और इस गेज परिवर्तन परियोजना में भी कई हिस्सों में उल्लेखनीय प्रगति हो चुकी है।
अधिकारियों की मानें तो परियोजना क्षेत्र में वन्यजीव कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय लागू करना अधिक खर्चीला रहा।
राज्य सरकार की मंजूरी और वित्त सहयोग
राज्य सरकार ने सितंबर 2025 में इस परियोजना में अपनी हिस्सेदारी के रूप में अतिरिक्त 491 करोड़ की मंजूरी दी है। यह परियोजना ऋण–इक्विटी मॉडल पर आधारित है, जिसमें महाराष्ट्र सरकार और रेल मंत्रालय दोनों की 32.36 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जबकि शेष 35.28 प्रतिशत राशि वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त की जाएगी।
बनेगा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का विकास है, जो उमरेड में स्थापित किया जा रहा है। यह टर्मिनल वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की उमरेड खदानों से कोयले के तेज और कुशल परिवहन के लिए बनाया जा रहा है। इस टर्मिनल से प्रतिदिन 4 से 5 कोयले की रेक लोड की जाएंगी। इससे कोयले के परिवहन का समय 22 घंटे से घटकर केवल 4 घंटे रह जाएगा। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की मालगाड़ी संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस सुविधा का सीधा लाभ महाजेनको (कोराडी), अडानी पावर (काचेवाड़ी) और एनटीपीसी जैसे प्रमुख विद्युत संयंत्रों को मिलेगा।
आधुनिक तकनीक से ट्रैक निर्माण
महा रेल इस परियोजना में पहली बार न्यू ट्रैक कंस्ट्रक्शन (एनटीसी) मशीनरी का उपयोग कर रही है। इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से प्रति दिन 1.5 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है, जबकि पहले यह गति केवल 250–300 मीटर प्रतिदिन थी। इस रूट के पूरा होने के बाद नागपुर–नागभीड़ रेल सेक्शन सीधे डब्ल्यूसीएल की उमरेड खदानों से जुड़ जाएगा। यह विदर्भ के नेशनल ब्रॉडगेज नेटवर्क से जोड़ते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव: निर्विरोध उम्मीदवारों पर नई गाइडलाइन, आयोग की अनुमति के बाद ही घोषित होगी जीत
• पहला चरण : इतवारी–उमरेड (61 किमी) सेक्शन मार्च 2026 तक
• दूसरा चरण : उमरेड–नागभीड़ (55 किमी) सेक्शन मार्च 2027 तक
• मुख्य विशेषता : उमरेड में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल
• कोयला परिवहन सुविधा : प्रति दिन 4 से 5 कोयले के रैक लोडिंग। परिवहन का समय 22 घंटे से घटकर मात्र 4 घंटे रह जाएगा।
Nagpur nagbhid broad gauge will speed up coal transportation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













