-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Dabo Club Murder Seven Accused Arrested
डाबो क्लब के बाहर युवक की हत्या, शराब के नशे में लोहे की रॉड से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Crime News: नागपुर के सोनेगांव क्षेत्र में डाबो क्लब के बाहर शराब के नशे में हुए विवाद में युवक की हत्या हो गई, जबकि पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डाबो क्लब के बाहर युवक की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Murder Case Near Dabo Club : सोनेगांव थाना क्षेत्र में होटल प्राइड चौक के पास स्थित डाबो क्लब के बाहर शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। क्रिसमस के अवसर पर क्लब में पार्टी कर रहे दो गुटों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।
मृतक की पहचान महाल निवासी प्रणय नरेश नन्नावरे (28) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम कमलना रोड निवासी गौरव ब्रिजलाल कारडा (34) बताया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहुल रहाटे सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कामठी परिसर निवासी ऋषि राजेश शर्मा (23), अभय रमेश जमतानी (21) और राजू अनिल चावला (23) शामिल हैं। शेष तीन आरोपियों को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है।
महिला दोस्त पर कसी फब्तियां, विवाद ने लिया हिंसक रूप
सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दोनों ही पक्ष शराब के नशे में धुत थे। प्रणय और गौरव अपनी एक महिला दोस्त के साथ टेबल पर बैठे थे, जबकि पास की टेबल पर आरोपी शराब पी रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला पर फब्तियां कसीं, जिसका प्रणय और गौरव ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया, लेकिन बाहर भी गालीगलौच और हाथापाई जारी रही।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
इसी दौरान मुख्य आरोपी मेहुल ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। हमले में प्रणय और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल ऑरेंज सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने प्रणय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
जबलपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार
युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद मुख्य आरोपी मेहुल को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने कामठी परिसर से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद फरार हुए तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: फिल्मी स्टाइल में दबोचे गए 3 ड्रग्स तस्कर, 138 ग्राम एमडी समेत 10.21 लाख का माल जब्त
बड़ी कार्रवाई की तैयारी
गणेशपेठ निवासी हिमांशु खंडेलवाल (32) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किस आरोपी की क्या भूमिका रही। घटना के बाद सोनेगांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, डाबो क्लब को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस कड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रही है।
Nagpur dabo club murder seven accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













