- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Marbat Festival 2025 Donald Trump Badgya Effigy Symbolizes Tariff Inflation And Global Controversy
Nagpur Marbat Festival 2025: नागपुर में निकला ट्रंप का ‘जनाजा’, मारबत में फूंके गए डोनाल्ड-Video
Donald Trump Badgya In Nagpur Marbat Festival: नागपुर में मारबत उत्सव के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बडगे की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal

ट्रंप का पुतला (फोटो-सोशल मीडिया)
Nagpur Marbat Donald Trump Badgya 2025: नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मारबत उत्सव मनाया जा रहा है। इस पर्व को महाराष्ट्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में जाना जाता है। मारबत उत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बडगे (पुतला) के जरिए व्यंग की परंपरा रही है। खास बात यह है कि इस उत्सव को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और उसी के अनुरूप पुतले भी बनाए जाते हैं।
नागपुर में मारबत महोत्सव की शोभायात्रा ने अपने खास बडगे से सब का ध्यान आकार्शित किया। इस बडगे के जरिए इंटरनेशल राजनीतिक व्यंग किया गया है। यह बडगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है। ट्रंप के बडगे वाली शोभा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रंप के बडगे ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
ट्रंप का यह बडगा छत्रपति शिवाजी पार्क बडगे उत्सव समिति द्वारा बनवाया गया है। इसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क का प्रतीकात्मक विरोध माना जा रहा है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप की पाकिस्तान के साथ नजदीकियां भी भारतियों को पंसद नहीं आई हैं। इसलिए मारबत महोत्सव में ट्रंप को विलेन बना दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु घूमने आए विदेशी का ‘कन्फेशन’ वायरल, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
सिडनी के ऑफिस में ‘इंडियन अंकल’ साथियों के लिए लाते हैं घर का बना खाना, वायरल वीडियो ने जीता दिल
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
नागपुर में मारबत महोत्सव में ट्रंप बडगे (पुतला) बनाकर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बुराई पर अच्छाई की जीत तौर पर निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में ट्रंप को बुरे के पुतले को बुराई के तौर पर दिखाया गया। #Nagpur #TrumpTariffs pic.twitter.com/DhVKybZaDH — Saurabh Pal (Baghel) (@saurabhetv) August 23, 2025
ये भी पढ़ें- ‘पीएम मोदी और पाक के बीच मैच फिक्सिंग’, सपा नेता की भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ बैटिंग
काली मारबत का ऐतिहासिक महत्व क्या है?
स्वतंत्रता-पूर्व जब अंग्रेजों के अत्याचारों से जनता त्रस्त थी, तब नागपुर की जनता अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रही थी। उस समय भोसले घराने की बाकाबाई ने अंग्रेजों से समझौता किया था। इसी बाकाबाई के विरोध में 1881 से काली मारबत निकाली जाने लगी। मस्कासाथ इलाके के नेहरू पुतले से इस काली मारबत की शोभायात्रा शुरू होती है। 1942 में, मारबत उत्सव के दौरान इतवारी क्षेत्र में दंगा हुआ था, जिसमें 5 लोग गोलीबारी में मारे गए थे, फिर भी शोभायात्रा निकाली गई थी। वहीं कोरोना काल में भी, सख्त पाबंदियों के बावजूद, सीमित लोगों की उपस्थिति में इस परंपरा को निभाया गया।
Nagpur marbat festival 2025 donald trump badgya effigy symbolizes tariff inflation and global controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














