-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Corporation Election Division Composition Declared
निकाय चुनाव के लिए नागपुर की प्रभाग रचना का ऐलान, 38 में से 4 के बदले आंकड़ें, बाकी वहीं रिपीट
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Municipal Corporation Election Division Composition: नागपुर मनपा चुनाव के लिए प्रभाग रचना का ऐलान हो गया है। 38 में से केवल 4 प्रभागों के आंकड़े बदले गए। बाकी 2017 के ही रिपीट किए गए।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nagpur News In Hindi: नागपुर मार्च 2022 में कार्यकाल खत्म होने के 3 वर्ष बाद मनपा के चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। भले ही वर्ष 2022 में कार्यकाल खत्म हुआ हो, किंतु इसके चुनाव वर्ष 2017 में लिए गए थे। जिसके अनुसार अब 8 वर्षों बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आश्चर्यजनक यह है कि इन 8 वर्षों में सिटी में सैंकड़ों सम्पत्तियां बढ़ गई है। जिसके अनुसार जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है।
इसके अनुसार निश्चित ही संख्या बढ़ने का संभावना भी है। किंतु 22 अगस्त 2025 को जारी प्रारूप प्रभाग रचना के अनुसार 38 प्रभागों में से केवल 4 प्रभागों के ही आंकड़ों में मामूली परिवर्तन दिखाई दे रहा है। जबकि अन्य सभी प्रभागों के आंकड़े वर्ष 2017 में निश्चित किए गए प्रभागों के आंकड़ें ही ज्यों के त्यों दिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी।
केवल आंकड़ों की बाजीगरी
मनपा चुनाव को लेकर जारी की गई प्रारूप प्रभाग रचना में यदि आंकड़ों को देखा जाए, तो इसमें केवल आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई दे रही है। जिन 4 प्रभागों में आंकड़ों को बदला भी गया, उसमें 2 प्रभागों की जनसंख्या को जोड़ा गया है, तो दूसरे 2 प्रभागों में उतने ही संख्या को घटाया गया है। वर्ष 2017 में प्रभाग क्रमांक 6 में कुल 64,676 जनसंख्या थी। जबकि 2 दिन पहले घोषित आंकड़ों में इसी प्रभाग में जनसंख्या 67,777 दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
प्रभाग क्रमांक 6 में 3101 जनसंख्या बढ़ी है। किंतु प्रभाग 7 में देखा जाए, तो वर्ष 2017 में जनसंख्या 64,330 थी। जो अब घटकर 61,229 हो गई है। जिसके अनुसार इस प्रभाग में उतने ही 3101 जनसंख्या कम की गई हैं। इसी तरह से वर्ष 2017 में प्रभाग 23 में 63,025 जनसंख्या थी। जबकि अब 63,471 जनसंख्या है। इसके अनुसार यहां पर 446 बढ़े है। जबकि प्रभाग क्रमांक 26 में वर्ष 2017 में 60,088 जनसंख्या थी। जबकि अब 59,642 है। जिसके अनुसार यहां पर उतने ही 446 कम किए गए हैं।
एससी-एसटी के आंकड़ो में भी केवल हेरफेर
- उल्लेखनीय है कि कुल जनसंख्या के अनुसार ही इन 4 प्रभागों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं के आंकड़ों में भी केवल हेरफेर किया गया है।
- वर्ष 2017 में प्रभाग 6 में एससी जनसंख्या 21,304 थी। जबकि अब 22,071 है। जिसके अनुसार यहां पर 767 एससी बढ़े है। यदि प्रभाग 7 में देखा जाए, तो वर्ष 2017 में एससी की संख्या 29,946 थी।
- जबकि इस वर्ष 29,179 है। जिसके अनुसार यहां पर उतने ही 767 एससी कम किए गए है। प्रभाग 23 में वर्ष 2017 को एससी की संख्या 9,843 थी। जबकि अब 10,044 है। जिससे यहां पर 201 एससी की वृद्धि दिखाई गई है।
- प्रभाग 26 में वर्ष 2017 में 10,482 थी। जो अब 10,281 है। जिसके अनुसार 201 मतदाता कम हो गए हैं। इसी तरह का आंकड़ा एसटी को लेकर भी है।
वर्ष 2017 के आंकड़े
| प्रभाग संख्या | कुल जनसंख्या | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) |
|---|---|---|---|
| 6 | 64,676 | 21,304 | 3,897 |
| 7 | 64,330 | 29,946 | 4,105 |
| 23 | 63,025 | 9,843 | 2,346 |
| 26 | 60,088 | 10,482 | 3,383 |
प्रभाग कुल संख्या एससी एसटी
| प्रभाग संख्या | कुल जनसंख्या | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) |
|---|---|---|---|
| 6 | 67,777 | 22,071 | 4,268 |
| 7 | 61,229 | 29,179 | 3,734 |
| 23 | 63,471 | 10,044 | 2,360 |
| 26 | 59,642 | 10,281 | 3,369 |
सटिक आंकड़ों का कैसा संयोग?
राजनीतिक जानकारों के अनुसार मनपा की ओर से प्रारूप प्रभाग रचना बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है। जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से चुनाव आयोग की अनुमति से प्रारूप प्रभाग रचना की घोषणा की गई। प्रभाग रचना के लिए निर्धारित किए गए चरणों के अनुसार 17 और 18 जून को जनगणना की प्राप्त जानकारी की छानबीन की गई, 19 जून से 4 जुलाई तक अधिकारियों द्वारा स्थलों का निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप हुए फेल…मोदी करेंगे खेल! भारत करवाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत, इंडिया आएंगे पुतिन-जेलेंस्की
5 से 10 जुलाई तक गुगल मैप पर नक्शे तैयार किए गए। 11 से 24 जुलाई तक नक्शों के अनुसार प्रभागों की सीमाओं की छानबीन की गई। जिसके बाद 25 से 31 जुलाई के बीच प्रारूप प्रभाग के ड्राफ्ट पर समिति के हस्ताक्षर हुए। लगभग डेढ माह तक चली प्रक्रिया में केवल 4 प्रभागों के आंकड़ों में परिवर्तन हुआ है। उसमें भी 2 प्रभागों के आंकड़ों को बदलकर एक दूसरे से अदला-बदली की गई है।
Nagpur municipal corporation election division composition declared
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Jul 15, 2026 | 09:27 PMमहाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
Jul 15, 2026 | 09:25 PM‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC की लखनऊ बैठक संपन्न, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से समिति ने मांगे अहम सुझाव
Jul 15, 2026 | 09:20 PMBihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Jul 15, 2026 | 09:19 PMअफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Jul 15, 2026 | 09:16 PM24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
Jul 15, 2026 | 09:10 PMकर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














