- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur High Court Notice Nmc Pm Ebus Accessibility Disabled
पीएम ई-बस महज दिखावा? लिफ्ट होने के बावजूद दिव्यांगों को चढ़ने में दिक्कत; हाई कोर्ट ने मनपा को लगाई फटकार!
Nagpur High Court PM E-Bus: नागपुर हाई कोर्ट ने पीएम ई-बस सेवा पर मनपा से मांगी रिपोर्ट। हाइड्रोलिक लिफ्ट होने के बाद भी दिव्यांगों को बस में चढ़ने में हो रही दिक्कत। अतिक्रमण पर कोर्ट ने लगाई फटकार।
- Written By: प्रिया जैस

पीएम ई-बसें (सौजन्य-नवभारत)
NMC Transport Department: नागपुर में केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत महानगरपालिका के परिवहन विभाग को हाल ही में मिली 50 पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की उपयोगिता अब सवालों के घेरे में है।
हालांकि इन बसों का लोकार्पण स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और इन्हें दिव्यांगों के अनुकूल बनाने के लिए ‘हाईड्रोलिक लिफ्ट’ प्रणाली से लैस किया गया है लेकिन धरातल पर इनकी पहुंच को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं जिसे लेकर अब हाई कोर्ट ने महानगरपालिका से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
बस स्टैंडों की ऊंचाई और विसंगति का मुद्दा
हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ईशा ठाकरे ने बसों और बस स्टैंड की बनावट में अंतर का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत को बताया कि शहर के कई बस स्टैंड की ऊंचाई और बस के पायदान के बीच काफी अंतर है जिससे हाईड्रोलिक लिफ्ट होने के बावजूद व्हीलचेयर धारकों को बस में चढ़ने और उतरने में कठिनाई हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में ड्रग्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुंदरनगर से MD तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
लाखनी में ‘कामबंद’ का शोर: 19 महीने से आधे वेतन पर गुजारा कर रहे ग्रापं कर्मी सड़क पर, ग्रामीण व्यवस्था ठप!
खराड़ी बुलडोजर एक्शन: बिल्डर के लिए चला बुलडोजर? मनपा की कार्रवाई पर सवाल
पीड़ितों के जख्मों पर ‘मनोधैर्य’ का मरहम: भंडारा में 40 महिलाओं व बच्चों के खातों में पहुंचे 12.05 लाख रुपये!
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने महानगरपालिका को आदेश दिया है कि वह ऐसे बस स्टैंडों की एक विस्तृत सूची पेश करे जिनकी ऊंचाई पीएम ई-बस के पायदान के अनुकूल है। साथ ही अधिवक्ता मनीष कठाणे को इन स्थानों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति पर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें – रफ्तार की सनक ने ली नागपुर के 2 युवा कबड्डी खिलाड़ियों की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया मौत का मंजर
एक बार खामला जाकर देखें
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शहर के फुटपाथों और बस स्टैंड्स पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी तीव्र नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा, एक बार खामला जाकर देखें। अदालत ने स्पष्ट किया कि खामला तो केवल एक उदाहरण है, असल में पूरे शहर में अतिक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं जिससे यात्रियों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
चुनाव आचार संहिता और देरी पर सवाल
याचिका के अनुसार हाईड्रोलिक लिफ्ट वाली बसें चुनाव से पहले ही महानगरपालिका को प्राप्त हो गई थीं लेकिन आचार संहिता लागू होने का हवाला देकर इन्हें सेवा में नहीं लाया गया था। कोर्ट ने इस पर भी सवाल उठाया कि दिव्यांगों के लिए इतनी महत्वपूर्ण सेवा को तत्काल शुरू क्यों नहीं किया गया? मनपा की ओर से अधिवक्ता जैमिनी कासट ने पैरवी की।
Nagpur high court notice nmc pm ebus accessibility disabled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में ड्रग्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुंदरनगर से MD तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Feb 18, 2026 | 01:55 PMलाखनी में ‘कामबंद’ का शोर: 19 महीने से आधे वेतन पर गुजारा कर रहे ग्रापं कर्मी सड़क पर, ग्रामीण व्यवस्था ठप!
Feb 18, 2026 | 01:52 PMEMI बाउंस और चेक बाउंस के नियम: क्या हो सकती है जेल? जानें कानूनी परिणाम और बचाव के तरीके
Feb 18, 2026 | 01:47 PMएक्सप्रेस वे पर कारें करेंगी आपस में बात, सड़क हादसों को रोकने भारत में पहली बार लॉन्च होगी V2X टेक्नोलॉजी
Feb 18, 2026 | 01:45 PMखराड़ी बुलडोजर एक्शन: बिल्डर के लिए चला बुलडोजर? मनपा की कार्रवाई पर सवाल
Feb 18, 2026 | 01:44 PM‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
Feb 18, 2026 | 01:43 PMShatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM











