- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Gorewada Lake Water Safe Scientific Report 2026
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Gorewada Lake Nagpur: गोरेवाड़ा तालाब का पानी सुरक्षित। नागपुर मनपा ने सीवेज प्रदूषण के दावों को वैज्ञानिक रूप से गलत बताया। BOD और TDS के स्तर मानक सीमा के भीतर। जानें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

गोरेवाड़ा तालाब के पानी की जांच रिपोर्ट (सौजन्य-नवभारत)
Gorewada Lake Nagpur Report: नागपुर में गोरेवाड़ा तालाब के पानी में सीवेज (गंदा पानी) मिलने और इसके प्रदूषित होने के दावों को महानगरपालिका के अधिकारियों ने वैज्ञानिक तौर पर पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस के पार्षद शैलेश पांडे ने चित्रों के साथ महापौर नीता ठाकरे को गोरेवाड़ा तालाब में सीवेज का पानी मिलने की जानकारी दी थी।
यहां तक कि इस संदर्भ में मनपा की आम सभा में अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी प्रस्तुत किए जाने का आरोप भी लगाया जिसके बाद बुधवार को मनपा की जल प्रदाय विशेष समिति की सभापति दिव्या धुरडे ने उपसभापति विजय (पिंटू) झलके, अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी और कार्यकारी अभियंता श्रीकांत वाईकर के साथ गोरेवाड़ा तालाब और पेंच-I, II व III जलशुद्धिकरण परियोजनाओं का प्रत्यक्ष दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
केवल आपातकाल में गोरेवाड़ा के पानी का उपयोग
निरीक्षण के दौरान सभापति ने इस बात की पुष्टि की कि वर्तमान में गोरेवाड़ा तालाब (Gorewada Lake) से पानी नहीं निकाला जा रहा है। तालाब का जल भंडारण केवल आपातकालीन स्थितियों में वैकल्पिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा गया है। मौके पर पानी साफ दिखाई दिया और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में भौतिक-रासायनिक विश्लेषण के लिए पानी के नमूने भी लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
वैज्ञानिक विश्लेषण और जल गुणवत्ता रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
गोरेवाड़ा तालाब (Gorewada Lake) और खड़क नाला के पानी की गुणवत्ता का विश्लेषण (तुलनात्मक अध्ययन 2019-2026) यह साबित करता है कि सीवेज प्रदूषण के आरोप गलत हैं। रिपोर्ट में दिए गए 5 प्रमुख परीक्षणों ने पानी के पीने योग्य और सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
जैव-रासायनिक ऑक्सीजन मांग (BOD) : यह सेंद्रीय प्रदूषण मापने का महत्वपूर्ण घटक है। पानी में बीओडी का स्तर मात्र 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर पाया गया है (2.0 से कम बीओडी अत्यंत स्वच्छ पानी का संकेत है), जबकि सीवेज के पानी में यह स्तर 200–600 मिलीग्राम प्रति लीटर होता है।
घुलित ऑक्सीजन (DO) और जैव विविधता : पानी में 5 मिलीग्राम प्रति लीटर घुलित ऑक्सीजन का स्तर प्रमाणित हुआ है। तालाब में मछलियों की विभिन्न प्रजातियों का जीवित रहना एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। सीवेज होने पर ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मृत्यु (fish kill) होती है जो यहां नहीं पाई गईं।
यह भी पढ़ें – एक ओर राष्ट्रपति, दूसरी ओर गर्भवती! प्रोटोकॉल तोड़ नागपुर पुलिस ने दिखाई इंसानियत, ऐसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर
पीएच और टीडीएस का भी निम्न स्तर
वैज्ञानिक परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 8.27 (अनुमेय सीमा 6.5-8.5) पाया गया, जो कि हल्का क्षारीय है और निरोगी जल परिसंस्था का संकेत देता है। वहीं टीडीएस का मूल्य मात्र 198 मिलीग्राम प्रति लीटर मिला (अनुमेय सीमा <500) जो उत्कृष्ट स्तर का है और सीवेज के कारण होने वाली खनिजों की वृद्धि को नकारता है।
निष्कर्ष के तौर पर कम बीओडी, अमोनिया का अभाव और समृद्ध जलीय जीवसृष्टि से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि पानी गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरा उतरा है। इसके साथ ही गोरेवाड़ा तालाब के संरक्षण और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इसकी निरंतर निगरानी (मॉनिटरिंग) करने की भी सिफारिश की गई है।
Nagpur gorewada lake water safe scientific report 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














