- Hindi News »
- Maharashtra »
- 2 Youths Drowned In Gorewada Pond Nagpur News
Nagpur News: गोरेवाड़ा तालाब में 2 की जलसमाधि, तलाश में देर रात तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन
Nagpur News: गोरेवाड़ा तालाब में दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। देर रात तक दमकल विभाग और गोताखोर सर्च अभियान में जुटे रहे लेकिन दोनों के शव नहीं मिल पाए।
- Written By: सोनाली चावरे

गोरेवाड़ा तालाब में डूबे दो युवक
नागपुर: दोस्तों के साथ गोरेवाड़ा तालाब परिसर में घूमने गए 2 युवकों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। देर रात तक दमकल विभाग और गोताखोर सर्च अभियान में जुटे रहे लेकिन दोनों के शव नहीं मिल पाए। मृतकों का नाम सतीश रामराज देशभ्रतार (18) और अनिकेत धनराज बड़गे (18) है। दोनों ही रिश्तेदार हैं।
रील डालने के लिए ले रहे थे फोटो
बता दें कि सतीश अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करता था जबकि अनिकेत पेंटिंग का काम करता था। शनिवार को सहज ही परिसर में रहने वाले दोस्तों ने गोरेवाड़ा तालाब में घूमने का प्लान बना लिया। सतीश और अनिकेत परिसर में रहने वाले अपने मित्र साहिल कैलाश चौरे, यश आदेश उके और कुणाल सुधाकर उके के साथ गोरेवाड़ा तालाब परिसर में घूमने गए। शाम 4.30 बजे सभी डैम के पास मौज-मस्ती कर रहे थे। कुछ ने शराब भी पी रखी थी। अन्य तीन डैम के पास सोशल मीडिया पर रील डालने के लिए फोटो और वीडियो ले रहे थे। इसी दौरान सतीश कपड़े उतारकर पानी में उतर गया। किनारे पर कमर तक ही पानी था, इसीलिए वह मस्ती कर रहा था। कुछ दूर जाते ही वह लड़खड़ा गया और गहरे पानी में डूबने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Sinhastha Kumbh 2027: ‘कमीशन फिक्सिंग’ घोटाला और विकास पर ब्रेक, दांव पर लगी सरकार की पारदर्शिता
Nashik TCS Conversion Case: ‘हिंदू लड़कियों को फंसाओ और शादी करो’, गवाहों ने खोले नासिक धर्मांतरण कांड के राज
Jalgaon School Fund Scam: 48 शिक्षा अधिकारियों पर SIT का शिकंजा, 600 फर्जी शिक्षकों की भर्ती का पर्दाफाश
MSRTC Fare Hike 2026: एसटी बस किराया वृद्धि और यूपीआई संकट: छात्रा को बस से उतारा, यात्रियों में आक्रोश
सतीश भी उसके साथ था। अनिकेत को बचाने के लिए वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों ही डूबने लगे। साथियों ने उन्हें पानी में छटपटाते देख मदद के लिए चीख पुकार की। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल विभाग को भी बुला लिया। गोताखोरों की मदद से दमकल विभाग ने आस-पास दोनों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन खोज करते-करते अंधेरा हो गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के नहीं मिलने से स्थिति तनावपूर्ण होती गई। देर रात तक खोज करने के बाद भी जब दोनों नहीं मिले तो दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। परिजन दोनों के मिलने तक परिसर में ही बने रहने के लिए अड़े रहे। रविवार की सुबह पुलिस और दमकल विभाग दोबारा खोज अभियान चलाएंगे।
2 youths drowned in gorewada pond nagpur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Cab Drivers की भूख हड़ताल की चेतावनी, मांगें नहीं मानी गईं तो 18 अप्रैल से आंदोलन
Apr 16, 2026 | 10:38 AM18 अप्रैल को ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद! नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में यवतमाल की सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं
Apr 16, 2026 | 10:34 AMसीजफायर से कोई मतलब नहीं…वार्ता से पहले ईरान ने पड़ोसी देशों से की खास अपील, अमेरिका-इजरायल पर बोला हमला
Apr 16, 2026 | 10:32 AMIran में अभी भी फंसे हैं 15 कश्मीरी छात्र, पीड़ित परिवार सुरक्षित वापसी के लिए लगा रहे हैं गुहार
Apr 16, 2026 | 10:29 AMNew Traffic Rules 2026: 45 दिन में भरना होगा ई-चालान, वरना बढ़ेगी परेशानी
Apr 16, 2026 | 10:24 AMNashik Sinhastha Kumbh 2027: ‘कमीशन फिक्सिंग’ घोटाला और विकास पर ब्रेक, दांव पर लगी सरकार की पारदर्शिता
Apr 16, 2026 | 10:23 AMNashik TCS Conversion Case: ‘हिंदू लड़कियों को फंसाओ और शादी करो’, गवाहों ने खोले नासिक धर्मांतरण कांड के राज
Apr 16, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM












