- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Manpa Mahapaur Standing Chairman Bjp Candidates List
दक्षिण से मेयर..पश्चिम से स्टैंडिंग चेयरमैन! नागपुर NMC में BJP का ‘बैलेंस’ फॉर्मूला, जानें रेस में कौन है आगे
Nagpur Mayor Election: नागपुर महानगर पालिका (NMC) में बाल्या बोरकर की सत्तापक्ष नेता के रूप में नियुक्ति के बाद अब असली सस्पेंस 'महापौर' और 'स्टैंडिंग चेयरमैन' के नामों को लेकर है।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर मनपा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: पूर्व नागपुर से भाजपा ने मनपा में सत्तापक्ष नेता के रूप में बाल्या बोरकर की नियुक्ति कर दी है। अब मेयर, उपमहापौर, स्टैंडिंग चेयरमैन सहित अन्य विषय समितियों के सभापतियों का चयन बाकी है। समझा जा रहा है कि सिटी की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में संतुलन साधते हुए मेयर, स्टैंडिंग चेयरमैन, उपमहापौर आदि के नाम फाइनल किये जाएंगे।
कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बार दक्षिण नागपुर से मेयर दिया जाएगा जिसके लिए अनुभवी नगरसेविका नीता ठाकरे का नाम ऊपर चल रहा है। हालांकि मेयर पद के लिए सीएम के विस क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर से युवा नगरसेविका शिवानी दानी के नाम की भी चर्चा जोरों पर है लेकिन भीतरखाने की मानें तो उन्हें स्थायी समिति सभापति की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सोमवार को दोपहर 2 बजे भाजपा की ओर से महापौर और उपमहापौर पद के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किये जाएंगे। संडे की रात को नाम सार्वजनिक हो सकते हैं। उपमहापौर पद मध्य नागपुर को मिलने की संभावना है। ऐसे में वरिष्ठ नगरसेवक संजय बालपांडे का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा उत्तर नागपुर को भी यह पद दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
चौंका सकता है चेहरा
भाजपा नये चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी देने के प्रयोग हमेशा करती है। ऐसे में मेयर सहित सभी सभापतियों के चेहरे चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। मनपा में 102 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत बीजेपी के पास है। बावजूद इसके वह पदाधिकारियों के चयन में अत्यंत गोपनीयता बरत रही है।
महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन पार्टी की ‘सरप्राइज’ नीति के तहत यहां भी बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।
दक्षिण से दिव्या धुरडे और विशाखा मोहोड के नाम की भी चर्चा है। शिवानी दानी को वित्त विशेषज्ञ माना जाता है। इसलिए उन्हें स्थायी समिति की जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रबल संभावना है।
पुरुषों को समतियों की जिम्मेदारी
2 महिलाओं को प्रमुख पद दिए जाते हैं, तो उपमहापौर पद किसी पुरुष नगरसेवक को दिए जाने की संभावना है। ऐसे में अब तक किसी बड़े पद से वंचित रहे मध्य नागपुर को उपमहापौर पद मिलने की प्रबल संभावना है। संजय बालपांडे का नाम चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार वे स्थायी समिति के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी आदेश मिलने पर उपमहापौर पद स्वीकार करना पड़ेगा। वैकल्पिक रूप से उत्तर नागपुर को भी उपमहापौर पद दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जातीय समीकरण के आधार पर अनुभवी नगरसेवक महेंद्र धनविजय का नाम भी आगे आ सकता है। अन्य विषय समितियों में पुरुष नगरसेवकों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें – चौथी बार की जीत का इनाम: बाल्या बोरकर संभालेंगे मनपा सदन की कमान, गडकरी ने दिया ‘नंबर 1’ बनने का मंत्र
कुकड़े को फिर परिवहन समिति
बाल्या बोरकर के पक्षनेता चुने जाने के बाद परिवहन समिति की जिम्मेदारी एक बार फिर बंटी कुकड़े को मिलने की संभावना जताई जा रही है। कुकड़े 2 बार इस समिति के सभापति रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने ‘आपली बस’ सेवा में कई नई पहल शुरू की थी। अनुभव के आधार पर पार्टी उन्हें फिर मौका देगी या किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य समितियों में अनुभवी चेहरे
मनपा की 10 समितियों में शिक्षा और स्वास्थ्य समितियों को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पार्टी से कई अनुभवी नगरसेवक चुने गए हैं, जिनमें दिलीप दिवे, शेषराव गोतमारे, पिंटू झालके, दीपक वाड़ीभस्मे, प्रदीप पोहाणे, माया इवनाते, साधना बरडे, लक्ष्मी यादव, दिव्या धुरडे, सारिका नांदुरकर, रूपाली ठाकुर, भारती बुंदे, संदीप गवई, लीला हाथीबेड, विद्या कन्हेरे और सुनील हिरणवार शामिल हैं। इनके अलावा संजय अवचट, कल्पक भनारकर, मनीषा अतकर, अभिरुचि राजगीरे, विनोद कन्हेरे, विनय दानी, श्रीकांत आगलावे और अजय बोढारे के नाम भी चर्चा में हैं।
Nagpur manpa mahapaur standing chairman bjp candidates list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













