- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Humanity Pregnant Woman President Murmu Convoy
एक ओर राष्ट्रपति, दूसरी ओर गर्भवती! प्रोटोकॉल तोड़ नागपुर पुलिस ने दिखाई इंसानियत, ऐसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Police Humanity: नागपुर में राष्ट्रपति मुर्मू के काफिले के बीच पुलिस ने निभाया मानवधर्म। लेबर पेन से तड़पती गर्भवती महिला को प्रोटोकॉल तोड़कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

नागपुर पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Police VIP Security Protocol: नागपुर में दोपहर की चिलचिलाती धूप, मानो सूर्य देवता आग बरपा रहे हों। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक कार्यक्रम से सिटी में लौट रही थीं। महामहिम की सुरक्षा पुलिस के लिए सर्वोपरि होती है और प्रोटोकॉल के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाई जाती है। ऐसे में सुरक्षा के लिए आमजनों को बैरिकेड लगाकर रोका गया जिससे काफिले के बीच कोई खलल न आ जाए।
एक तरफ राष्ट्रपति थीं और दूसरी तरफ गर्भवती थी। प्रसूती के लिए उसे अस्पताल जाना था और बीच रास्ते में ही लेबर पेन होने लगा। बड़ी आपाधापी में पुलिस ने मानवता का धर्म निभाया और पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के इस कार्य की सड़क पर रोड खुलने का इंतजार कर रहे नागरिकों ने भी सराहना की।
किसी को आना था और किसी जाना था
एम्स अस्पताल में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति नागपुर आईं थीं। कार्यक्रम निपटते ही पुलिस (Nagpur Police) ने उनके लौटने की तैयारी शुरू कर दी। चिचभवन चौक पर यातायात व्यस्त होता है। ऐसे में बेलतरोड़ी पुलिस ने यहां विशेष इंतजाम किया था। सभी दिशा से आने वाले वाहनों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया। लगभग 12.10 बजे का समय था।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Ebola Virus Treatment Center: 9 साल बाद भी नहीं बना ‘इबोला सेंटर’, बढ़ते खतरे से खुल रही सिस्टम की पोल
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
ऐसे में 9 माह की गर्भवती महिला टैक्सी में एम्स अस्पताल ही जा रही थी। डॉक्टर ने उसे भर्ती होने की सलाह दी थी। अन्य वाहनों के साथ उसकी टैक्सी भी रुकी हुई थी। अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। वाहन में रिश्तेदार महिला भी सवार थी। वह भागती हुई एपीआई काकड़े, हेड कांस्टेबल प्रशांत ठवकर और अजय नेवारे के पास पहुंची। रास्ता रोकने के लिए पुलिस पर बिफरी और गर्भवती की अवस्था की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी
कुछ मिनट बचे थे काफिला निकलने को
एक तरफ महिला की हालत और दूसरी तरफ राष्ट्रपति का काफिला निकलने में महज कुछ मिनट ही बाकी थे। ऐसे में कोई भी जोखिम उठाना मतलब नौकरी पर बात आने जैसा था। काकड़े, ठवकर और नेवारे ने सबसे पहले सामने लगी अन्य वाहनों की कतार को एक तरफ किया।
थानेदार मुकुंद कवाड़े ने बीट मार्शल धनराज गजभिए को जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही पेट्रोलिंग व्हीकल को वायरलैस पर जानकारी दी गई। धनराज ने महिला की गाड़ी को एस्कॉर्ट किया। सामान्य वाहन आते देख कुछ पुलिसकर्मी (Nagpur Police) अचानक सकते में आ गए लेकिन उन्हें जब महिला की अवस्था बताई गई तो वह सुरक्षित एम्स अस्पताल पहुंच गई।
वैसे तो सभी तपती धूप में परेशान थे। हर किसी के मन में बस यही बात थी कि कब काफिला निकले और कब वो अपने रास्ते जाएं लेकिन समय रहते महिला के वाहन को रास्ता मिलने से उन्होंने संतोष कर लिया।
Nagpur police humanity pregnant woman president murmu convoy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 04:33 PMCurly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
May 31, 2026 | 04:32 PMसंभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
May 31, 2026 | 04:27 PMYRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
May 31, 2026 | 04:25 PMवर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
May 31, 2026 | 04:25 PMपड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
May 31, 2026 | 04:22 PMयहां भी चमकी जातिमुक्त सौंदाले ग्राम पंचायत, मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान में लाया अव्वल नंबर
May 31, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














