- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Balya Borker Appointed Bjp Leader Of House Nagpur Nmc 2026
चौथी बार की जीत का इनाम: बाल्या बोरकर संभालेंगे मनपा सदन की कमान, गडकरी ने दिया ‘नंबर 1’ बनने का मंत्र
Nagpur NMC Leader of House: नागपुर मनपा में बाल्या बोरकर बने भाजपा के सत्तापक्ष नेता। नितिन गडकरी ने दिया सेवा का मंत्र। 2 फरवरी को होगा महापौर पद के लिए नामांकन।
- Written By: प्रिया जैस

बाल्या बोरकर और नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: मनपा में लगातार चौथी बार कब्जा जमाने वाली भाजपा ने वरिष्ठ और अनुभवी नगरसेवक नरेंद्र उर्फ बाल्या बोरकर को सत्तापक्ष नेता नियुक्त किया है। शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बोरकर की नियुक्ति की घोषणा की। गांधीसागर स्थित रजवाड़ा पैलेस में नगरसेवकों की बैठक में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोबाइल के माध्यम से नगरसेवकों का मार्गदर्शन भी किया।
बोरकर चौथी बार चुनकर आए हैं। 2007 में उन्होंने पहली बार पूर्व महापौर नरेश गावंडे और अशोक गोयल को हराया था। इसके बाद वे 2012, 2017 और 2026 के चुनाव में भी नगरसेवक चुने गए। इस बार उन्होंने प्रभाग 23 में राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार पार्टी के शहराध्यक्ष दुनेश्वर पेठे को हराया। वे 2017 में उपनेता भी रहे थे।
2 बार रह चुके महामंत्री
ऑक्ट्राय समिति, परिवहन समिति और स्थायी समिति के सभापति पदों की जिम्मेदारी भी वे निभा चुके हैं। पार्टी संगठन में भी वे 2 बार महामंत्री रह चुके हैं। पिछले 2 दशक से नागपुर की राजनीति में सक्रिय बाल्या बोरकर को इस बार पार्टी ने मनपा सदन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासनिक कार्यों में उनकी पकड़ और आम नागरिकों के साथ उनका गहरा संपर्क उनकी ताकत मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
रजवाड़ा पैलेस में सत्तापक्ष नेता की नियुक्ति के लिए सभी नगरसेवकों की बैठक आयोजित की गई थी। शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके और सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
निष्ठा से करें जनता की सेवा : गडकरी
बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ऑनलाइन उपस्थित हुए। उन्होंने शहराध्यक्ष तिवारी के मोबाइल से नगरसेवकों को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा निष्ठा से करें। पुराने नगरसेवकों को साथ लेकर काम करें। यदि बड़े कार्यों की आवश्यकता हो तो विधायकों से पत्र लें और उनका पालन करें। नागपुर शहर को देश में नंबर एक बनाना है। इसलिये नगरसेवकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विकास के लिए निधि लाने का प्रयास
सभी नगरसेवकों को साथ लेकर काम करूंगा। नेताओं के सपने को पूरा करने का प्रयास रहेगा। शहर के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशासन को काम पर लगाएंगे। राज्य सरकार से अधिक से अधिक निधि लाकर शहर के विकास में योगदान देने का प्रयास करूंगा।
– नरेंद्र उर्फ बाल्या बोरकर, नवनियुक्त पक्षनेता, भाजपा
यह भी पढ़ें – एक तीर से दो निशाने! सुनेत्रा पवार के बहाने शिंदे को किनारा, सीएम फडणवीस की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
कल होगा गट पंजीयन
बोरकर ने बताया कि 2 फरवरी को सुबह 10 बजे विभागीय आयुक्तालय में गट पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे महापौर और उपमहापौर के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। बता दें कि मनपा में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने सत्तापक्ष नेता के रूप में जिम्मेदारी निभाई है, जिनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है।
दिवंगत प्रभाकर दटके भी गटनेता थे। विधायक प्रवीण दटके, संदीप जोशी, दयाशंकर तिवारी, अविनाश ठाकरे आदि ने भी यह जिम्मेदारी निभाई है। सभागृह में सत्तापक्ष नेता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि वे सभागृह के कार्य और महापौर द्वारा दिए गए निर्देशों को दिशा देते हैं।
Balya borker appointed bjp leader of house nagpur nmc 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













