-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur First Animal Crematorium Midc Hingna Rise For Tails
एमआईडीसी हिंगना में बना पहला पशु दहन घाट, 30000 वर्ग फुट में सुविधा
- Written By: आंचल लोखंडे
MIDC Hingna animal cremation : नागपुर के एमआईडीसी हिंगना में ‘राइज फॉर टेल्स’ द्वारा शहर का पहला पशु दहन घाट शुरू हो गया है। 30,000 वर्ग फुट में इलेक्ट्रिक श्मशान, हाइड्रोथेरेपी यूनिट और शिक्षा कार्यक

एमआईडीसी हिंगना में बना पहला पशु दहन घाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Animal Crematorium: नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) शहर में पशु श्मशान घाट स्थापित करने में वर्षों से नाकाम रही है। कई योजनाएं बनाई गईं, लेकिन वे धरातल पर उतर नहीं सकीं। इसी कमी को पूरा करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) आगे आया है। ‘राइज फॉर टेल्स’ नामक एनजीओ, जो पशु बचाव और पुनर्वास कार्यों के लिए जाना जाता है, 16 नवंबर को एमआईडीसी हिंगना में 30,000 वर्ग फुट क्षेत्र में नागपुर का पहला समर्पित पशु श्मशान घाट शुरू करेगा।
यह इलेक्ट्रिक श्मशान घाट नाममात्र दान-आधारित मॉडल पर संचालित होगा। इस पहल की प्रेरणा एनजीओ के संस्थापक वैरागड़े परिवार की निजी क्षति से मिली। भारी बारिश के दौरान उनके पालतू कुत्ते ‘कोको’ की मृत्यु होने पर परिवार को उचित दफन स्थल खोजने में काफी कठिनाई हुई। इस अनुभव से उन्हें एहसास हुआ कि हजारों पालतू पशु मालिक भी ऐसी ही समस्या का सामना करते हैं। इसी स्मृति में यह श्मशान घाट स्थापित किया जा रहा है।
‘राइज फॉर टेल्स’ दो और महत्वपूर्ण पहल
गार्गी वैरागड़े ने बताया कि श्मशान घाट के साथ ‘राइज फॉर टेल्स’ दो और महत्वपूर्ण पहल शुरू कर रहा है। पशु हाइड्रोथेरेपी यूनिट, ‘सहजीवन’ नामक मानवीय शिक्षा कार्यक्रम।हाइड्रोथेरेपी यूनिट घायल, लकवाग्रस्त, या सर्जरी के बाद ठीक हो रहे जानवरों की मदद करेगी। श्मशान घाट, हाइड्रोथेरेपी यूनिट और ‘सहजीवन’ का शुभारंभ नागपुर के पशु कल्याण तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
‘सहजीवन’ कार्यक्रम
‘सहजीवन’ कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में सामुदायिक जानवरों के साथ सुरक्षित सह-अस्तित्व और करुणा की भावना विकसित करना है। पिछले पाँच वर्षों में एनजीओ ने 10,000 से अधिक जानवरों को बचाया और उनका उपचार किया है, साथ ही 5,000 से अधिक नसबंदी सर्जरी भी कराई हैं। ‘एबीसी’ कार्यक्रम के तहत नसबंदी किए गए हर पशु को रेबीज-रोधी टीका लगाया जाता है।
ये भी पढ़े: रंजिश के चलते स्क्रैप व्यवसायी की हत्या, बेटे के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हुई वारदात
उल्लेखनीय है कि एनएमसी ने 2012 में ही भांडेवाड़ी में एक पशु भस्मक लगाने की योजना बनाई थी। आयुक्त ने 5 करोड़ रुपये की आधुनिक सुविधा को मंजूरी भी दी थी, जो प्रति घंटे 500 किलो शव भस्म करने में सक्षम होती। हालांकि, यह योजना आज तक केवल कागजों में ही अटकी हुई है।
Nagpur first animal crematorium midc hingna rise for tails
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














