-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- State Tribal Cultural Festival Nagpur Birsa Munda 150th Anniversary
जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प, नागपुर में आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का सीएम ने किया उद्घाटन
- Written By: आंचल लोखंडे
Birsa Munda 150th Anniversary: नागपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ। सीएम फडणवीस ने जल, जंगल, जमीन व संस्कृति की रक्षा का संकल्प दोहराया।

सीएम फडणवीस ने किया राज्य स्तरीय आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Tribal Event: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक आदिवासी नागरिक को वन भूमि का पट्टा प्रदान कर रही है और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार, आदिवासी विकास विभाग के साथ मिलकर आदिवासी कल्याण के लिए मजबूती से कार्य कर रही है। जनजाति वर्ष के उपलक्ष्य में, भगवान बिरसा मुंडा द्वारा दिए गए संदेश के अनुसार आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
फडणवीस मानकापुर विभागीय क्रीड़ा संकुल में 15 से 17 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रमुख उपस्थिति में उनके हाथों महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक, मुख्य सचिव राजेश कुमार और सचिव विजय वाघमारे उपस्थित थे।
‘जनजातीय वर्ष’
सीएम ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जनजातीय वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनके गौरवशाली जीवन को एक ऐतिहासिक पुस्तक में संजोया गया है और एक स्मारक भी बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
विविध योजनाओं से विकास
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अनेक योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आश्रम शालाओं का स्तर सुधारा गया है। ‘स्वयं योजना’ और ‘धरती आबा कार्यक्रम’ के तहत 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं को मिलाकर 32 जिलों के 5,000 गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रानी दुर्गावती सक्षमीकरण योजना के माध्यम से 1.5 लाख आदिवासी महिलाओं को 50 हजार से 1.5 लाख रुपये तक वित्तीय सहायता दी गई है। इसके अलावा 37 एकलव्य विद्यालयों के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिला है।
सर्वांगीण विकास का संकल्प : नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। भगवान बिरसा मुंडा समाज के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने सुशोभित परंपराओं को संरक्षित रखने वाले आदिवासी समाज की सराहना की और सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं।
आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके ने बताया कि अप्रैल से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के निमित्त सांस्कृतिक मंच की स्थापना की गई है, जिसमें 40 हजार युवक-युवतियों ने पंजीयन करवाया है और अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
ये भी पढ़े: बेमौसम बारिश से 1.10 लाख किसान प्रभावित, 900 गांवों में धान की फसलें क्षतिग्रस्त
विविध भूमिपूजन व लोकार्पण
इस अवसर पर सुराबर्डी (नागपुर) स्थित गोंडवाना आदिवासी सांस्कृतिक संग्रहालय और आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा कई विकास कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया गया।भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित चित्रमय पुस्तक और आदिवासी परंपरा व सृजनशीलता पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।
State tribal cultural festival nagpur birsa munda 150th anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














