

Viral Image Fact Check : एपस्टीन फाइल्स को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। अब सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइल्स से जोड़कर एक भयावह तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं खून में सनी लाश का स्वाद चम्मच से चख रहीं हैं।
फोटो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- एपस्टीन आइलैंड पर जाने वाले लोग काले और डरावने रिवाज से शैतान की पूजा करते थे। इस तस्वीर को X पर कई यूजर्स ने इसी दावे के साथ शेयर किया।
वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये तस्वीर जानकारी के साथ GettyImages समेत कई इंटरनेशल न्यूज वेबसाइट पर मिली।
वेबसाइट के मुताबिक, 27 जुलाई 2013 की यह तस्वीर न्यूयॉर्क के वॉटर मिल में हुए “वॉटरमिल सेंटर समर बेनिफिट” कार्यक्रम की है। वहीं, तस्वीर में फेमस अमेरिकन सिंगर लेडी गागा और एक्ट्रेस मरीना अब्रामोविच दिख रहीं है।
इस तस्वीर में दिख रही लाश एक मरे हुए सूअर (pig carcass) की है, जिसे कला-प्रदर्शन के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह फोटो एपस्टीन आइलैंड 2013 में हुए “वॉटरमिल सेंटर समर बेनिफिट” कार्यक्रम की है।
एपस्टीन फाइल्स का संबंध अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से है, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी।
एपस्टीन फाइल्स में वो दस्तावेज़ और रिकॉर्ड हैं, जिनमें जेफ़्री एपस्टीन के अपराधों और उसके अमीर-ताकतवर लोगों से रिश्तों की जानकारी है। इनसे पता चलता है कि उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और क्या हुआ था।