-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Development Ai Cctv Housing Bawankule Dabha Project
AI CCTV से सजेगा नागपुर, दाभा में मंत्री बावनकुले ने किया विकास की रफ्तार बढ़ाने का वादा
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर में पीएम आवास योजना, AI CCTV सिस्टम और प्रॉपर्टी कार्ड जैसी योजनाएं तेज़ी से लागू होंगी। पालकमंत्री बावनकुले ने दाभा में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले व विधायक विकास ठाकरे (फोटो नवभारत)
Nagpur News In Hindi: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। नागपुर शहर में जल्द ही एआई आधारित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आने वाले समय में सभी संपत्ति धारकों को घरों के प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
दाभा समेत पूरे पश्चिम नागपुर में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ाने का आश्वासन पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया। रविवार को दाभा चौक से लेकर सुलोचना गायकवाड़ के घर तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन पालकमंत्री बावनकुले के हाथों किया गया।
पश्चिम नागपुर के विकास का निरंतर प्रयास
पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि वे पश्चिम नागपुर के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रभाग 12 में विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस सीमेंटीकरण कार्य के पूर्ण होने के बाद नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क उपलब्ध होगी। यातायात सुगम होगा और बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
विधायक विकास ठाकरे ने नागरिकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस सड़क सीमेंटीकरण कार्य को मंजूरी देने के लिए मनपा प्रशासन का आभार भी जताया।
मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, मनपा की सहायक आयुक्त स्नेहलता कुंभार, पूर्व महापौर मायाताई इवनाते, पूर्व पार्षद संदीप जाधव, पूर्व पार्षद परिणिता फुके, पूर्व पार्षद दर्शनी धवड, नरेश बरडे, साधना बरडे, विक्रम ग्वालवंशी, मनपा के कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे, उप अभियंता मोकाडे और नवघरे भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में महायुति का एकछत्र राज! नहीं बचा कोई ‘विपक्ष का नेता’, राज्य में सियासी हलचल तेज
योजना का विवरण
- सड़क की कुल लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होगी।
- सीमेंटीकरण के साथ-साथ स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम भी।
- 1,19,74,624 रुपये की लागत से निर्माण। मेसर्स द्वारका कन्स्ट्रक्शन को सौंपा जिम्मा।
समयावधि में पूरा करें निर्माण
विधायक ठाकरे ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद विकास के लिए निधि प्राप्त होती है। हालांकि भूमिपूजन तो हो जाते हैं किंतु समय पर विकास कार्य नहीं होने के कारण बेवजह स्थानीय जनता को त्रासदी झेलनी पड़ती है। निधि उपलब्ध होने के बाद भी इस तरह की परेशानी क्यों रहती है, यह समझ से परे है। इस सीमेंट रोड का निर्माण समय के भीतर करने के निर्देश भी ठेकेदार कम्पनी को दिए।
Nagpur development ai cctv housing bawankule dabha project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMJPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
Aug 05, 2026 | 04:58 PMतनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














